भोपाल।
प्रदेश सरकार की पहल पर प्रदेश में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार को निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने पर्यावरण प्रेमियों के साथ अंबेडकर नगर में कुंए की सफाई के लिए श्रमदान किया। कुंए से कचरा व गाद निकाली गई। इस मौके पर निगम के दल ने भी सहयोग किया।