भोपाल।
भेल भोपाल मोटर सेवा एवं पुर्जे विभाग की वार्षिक ई—पत्रिका सेवा दत के द्वितीय अंक का विमोचन आधिकारिक रूप से किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक ध्यान सिंह मोरे एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। पत्रिका के संपादक अतुल मालवीय ने राजभाषा विभाग प्रचार एवं जनसंपर्क के प्रति आभार प्रकट किया है।
