12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालपीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे फ्लैग ऑफ

Published on

– कम कीमत में प्रदेश में आवागमन की त्वरित हवाई सेवा
– एयर टैक्सी के लिये बुकिंग काउंटर तैयार, रूट एवं दरें भी निर्धारित
– ‘फ्लायओला’ वेबसाइट www.flyola.in हुई लॉन्च, बुकिंग शुरू

भोपाल।

मध्यप्रदेश के रमणीय पर्यटन स्थलों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिये म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो को 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट्स के माध्यम से जोड़ने के लिये पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है।

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 13 जून को भोपाल एयरपोर्ट पर पीएम श्री हवाई पर्यटन सेवा के विमान को फ्लैग ऑफ कर रवाना करेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। उल्लेखनीय है कि, 14 मार्च, 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के स्टैट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकिट बुकिंग के लिये ऑनलाइन सुविधा हेतु फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है, जिसको मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रालय में लॉन्च किया गया।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर एवं सुगम बनाने और पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करने के लिए लगातार नवाचार किये जा रहे हैं। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिये मील का पत्थर साबित होगी। यह पर्यटन क्षेत्र के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिये भी लाभदायक है।

बुकिंग सुविधा की जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि, वायु सेवा की बुकिंग के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर के एयरपोर्ट पर बुकिंग काउंटर स्थापित किये जा चुके हैं। फिलहाल, प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। जिसका विस्तार आने वाले समय में कुछ और शहरों तक किया जाएगा।

15 जून को ग्वालियर से होगी शुरुआत
हवाई सेवा को प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 15 जून को ग्वालियर और फिर 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इच्छुक पर्यटक www.flyola.in पर ऑफर, शेड्यूल और किराया संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...