16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य...तो क्या रायबरेली से ही सांसद रहेंगे राहुल? जानें आभार सभा के...

…तो क्या रायबरेली से ही सांसद रहेंगे राहुल? जानें आभार सभा के दौरान क्या कहा, जिसे माना जा रहा है साफ संकेत

Published on

रायबरेली:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में राहुल गांधी की आभार सभा हुई। भुएमऊ में अमेठी और रायबरेली के लिए हुई कांग्रेस की आभार सभा में साफ हो गया है कि राहुल गांधी रायबरेली से ही सांसद रहेंगे? दरअसल, उन्होंने अपने संबोधन के दौरान खुद को रायबरेली का सांसद कहकर संबोधित किया। उनके इसी संबोधन को साफ संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेठी और रायबरेली की आभार सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी की जनता से मैं कहना चाहता हूं कि मैं रायबरेली का सांसद हूं। मगर मैंने जो आपसे कहा था कि जो रायबरेली में होगा वह अमेठी में भी होगा। सभा में राहुल गांधी के इस हिस्से को राजनीतिक जानकार इसे स्पष्ट संदेश मान रहे हैं कि राहुल गांधी रायबरेली की ही सीट बरकरार रखेंगे। वह वायनाड सीट से इस्तीफा दे सकते हैं।

सपा के साथ गठबंधन करके कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिसमें उसे छह सीटों पर सफलता मिली थी। राहुल गांधी इस बार वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी चुनाव लड़े और जीते हैं। चार जून को परिणाम आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में यह सवाल घूम रहा है कि राहुल दोनों में से कौन सीट सीट अपने पास रखेंगे और किस सीट से इस्तीफा देंगे। मंगलवार को जब रायबरेली के भुएमऊ से कांग्रेस की आभार सभा राहुल गांधी और केएल शर्मा के साथ शुरू होनी थी, तब ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि इसमें उस सवाल का जवाब मिलेगा, जोकि चार जून से राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है? ऐसे में राहुल ने जब यह बात कही कि मैं रायबरेली का सांसद हूं तो उससे एक बार फिर कयासों को बल मिला है कि भले ही अभी स्पष्ट घोषणा बाकी है, लेकिन राहुल रायबरेली से ही सांसद रहेंगे। बीते लोकसभा चुनाव में जब राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे तब वह अमेठी पहुंचे थे और उन्होंने अमेठी के लोगों से कहा था कि अब मैं वायनाड का सांसद हूं। लेकिन आप लोगों से रिश्ता बना रहेगा।

यूपी की तारीफ, बड़ी जिम्मेदारी की बात
राहुल गांधी ने यूपी से आए राजनीतिक परिणाम की तारीफ भी की और उसे आगे की भूमिका के लिए तैयार रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि यूपी ने देश की राजनीति को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद नहीं करता है। देश की बदलती राजनीति का संदेश यूपी से ही जाएगा। अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। देश की राजनीति को नया विजन देना है, तो वह यूपी से ही जाएगा। ऐसे में साफ है कि राहुल ने बता दिया है कि यूपी आगे की राजनीति के लिए काफी अहम है। ऐसे में यूपी से बड़ा संदेश जाने की उम्मीद करने वाले राहुल गांधी रायबरेली से अपनी सांसदी बरकरार रखकर यहां की राजनीति में कांग्रेस को मजबूती दे सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस चाहती है कि राहुल रायबरेली से ही रहें सांसद
हाल ही में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में राहुल गांधी के रायबरेली से ही सांसद रहने का प्रस्ताव पास किया गया था। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने यह माना था कि यूपी में अपनी खोई राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस के लिए जरूरी है कि राहुल गांधी रायबरेली से ही सांसद रहें। उनके यहां से सांसद रहने से प्रदेश की राजनीति को ताकत मिलेगी। साल 2027 में यूपी में विधान सभा चुनाव भी प्रस्तावित हैं।

Latest articles

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

कचरे से बनी देश की पहली ‘जीरो सीमेंट’ सड़क: भोपाल के एम्प्री ने रचा इतिहास

भोपाल। राजधानी स्थित सीएसआईआर-एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एम्प्री) ने सड़क निर्माण के...

शादी की पहली सालगिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी 5 माह की गर्भवती

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में रहने वाले एक वनकर्मी...

More like this

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...