7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअजमेर में लोगों की 'त्राहिमाम' सुन रात को कलेक्टर ने वहीं लगाई...

अजमेर में लोगों की ‘त्राहिमाम’ सुन रात को कलेक्टर ने वहीं लगाई चौपाल, ‘फैसला ऑन द स्पॉट’

Published on

अजमेर

आईएएस अफसर और अजमेर कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित रातों रात ग्रामीण इलाकों में फिल्मी हीरों की तरह सुर्खियों में छा गई हैं। अजमेर और पुष्कर के ग्रामीण इलाकों में उनकी अफसरी के चर्च हो रहे हैं। दरअसल, ग्रामीण इलाकों से इन दिनों पीने के पानी को लेकर कलेक्टर के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थी। इसी के बाद डॉ. भारती ने अनूठा फैसला लिया। जहां से सबसे ज्यादा शिकायतें मिल रही थीं वहीं जा पहुंची। मंगलवार की रात वहीं पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया। यानी सभी ग्रामीणों को अपनी-अपनी समस्याएं रखने का मौका दिया। कलेक्टर साहिबा ने वहां रात को लोगों की समस्याएं सुनी और सुबह ही मौके पर पहुंच गईं। ‘फैसला ऑन द स्पॉट’ की तर्ज पर तत्काल पीने के पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित अफसरों को आदेश भी दे डाले।

बता दें कि राजस्थान में रेगिस्तानी इलाकों में ही नहीं लगभग सभी जगह इन दिनों पानी ही सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। शायद इसी समस्या (ईआरसीपी) के मुद्दे पर सत्ताधारी पार्टी को पूर्वी जिलों में लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त भी मिली। यही कारण है कि सरकार हो या सरकारी अफसर, लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद से काम पर जुटे हैं।

गनाहेड़ा ग्राम पंचायत में लगी रात को चौपाल
अजमेर जिले के ग्रामीण पंचायत समिति की गनाहेड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत परिसर में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने मंगलवार रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पुष्कर के उपखंड अधिकारी निखिल कुमार ने बताया कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की ओर से यहां पानी, बिजली, राजस्व एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई। इनके निस्तारण के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

15 दिन में बिछा दी जाएंगी पानी की पाइप लाइन
रात्रि चौपाल में गांव वालों ने पीने के पानी को लेकर मांग की थी। बुधवार सुबह ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली पेयजल सप्लाई का जिला कलेक्टर की ओर से मौके में जाकर निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने जोन बनाकर योजनाबद्ध तरीके से समान पेयजल वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। न्यू कॉलोनी पुष्कर में पेयजल कनेक्शन से वंचित परिवारों को सूचीबद्ध कर कनेक्शन दिए। बांसेली में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित टंकी तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी में राइजिंग लाइन बिछाने का कार्य आगामी 15 दिन में पूरा करने की बात कही गई।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...