7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष का...

अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, नेता प्रतिपक्ष का पद भी छोड़ा

Published on

लखनऊ ,

यूपी की कन्‍नौज लोकसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा पद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होंने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है. इसके साथ ही अखिलेश ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है. अब करहल सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.

बताया जा रहा है कि करहल विधानसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव को उम्‍मीदवार बना सकती है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष पद के लिए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के नाम की चर्चा है. हालांकि, अंतिम फैसला सपा नेतृत्व को लेना है.

बता दें कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट से चुनाव जीता है. जबकि, 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे. विधानसभा में उनके पास नेता प्रतिपक्ष का पद भी था. हालांकि, सांसद बनने के बाद उन्हें एक पद छोड़ना था. ऐसे में उन्होंने लोकसभा का सदस्य बनना चुना और विधायकी से इस्तीफा दे दिया.

करहल सीट के समीकरण सपा के मुफीद
मालूम हो कि करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है, जहां से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव सांसद हैं. करहल यादव बाहुल्य सीट है. इस सीट के जातीय और सामाजिक समीकरण सपा के मुफीद हैं. करहल यूपी की ऐसी विधानसभा सीटों में से एक है जहां बीजेपी कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है. कन्नौज और करहल में से एक चुनने की बारी आई तो अखिलेश और सपा के नेताओं ने फैसला लेते समय उपचुनाव के गणित का भी ध्यान रखे होंगे.

गौरतलब है कि यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटें जीत कर लोकसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी 6 सीटें जीती हैं. वहीं, बीजेपी को 33 सीटें मिली हैं और सहयोगी रालोद को 2 सीट और अपना दल (एस) को एक सीट हासिल हुई है. मायावती की पार्टी बसपा का खाता नहीं खुला है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this