6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यड्रेनेज सिस्टम में आई खराबी बनी तीन लोगों की मौत की वजह......

ड्रेनेज सिस्टम में आई खराबी बनी तीन लोगों की मौत की वजह… टॉयलेट में कैसे भर गई थी जहरीली गैस?

Published on

पुडुचेरी,

पुडुचेरी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां Underground drainage system में खराबी की वजह से जहरीली गैस लीक होने लगी. इससे एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गई. जब मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. टीम ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, यह घटना पुदुनगर की है. यहां रहने वाले परिवार की 60 साल की बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी और पोती की मौत हो गई. दरअसल, इनके घर में जहरीली गैस लीके हो रही थी. इनके घर के टॉयलेट में अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम खराब हो गया था, जिसकी वजह से जहरीली गैस पूरे टॉयलेट में फैल गई थी.

जब बुजुर्ग महिला सेंथामराई टॉयलेट में घुसी तो वह तुरंत बेहोश होकर गिर गई. इसके बाद बुजुर्ग महिला की बेटी जब उठाने पहुंची तो वह भी बेहोश हो गई और फिर पोती वहां गई तो वह भी बेहोश होकर गिर पड़ी. आस-पास के लोगों को जब इस बारे में पता चला तो वे तीनों को जैसे-तैसे निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this