10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयअगर टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते तो हम पुलिस से एक्शन...

अगर टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते तो हम पुलिस से एक्शन लेने के लिए कहेंगे’, दिल्ली सरकार को SC की फटकार

Published on

दिल्ली

दिल्ली में जारी जल संकट की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सरकार पर टैंकर माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने पानी की किल्लत के विषय पर दिल्ली सरकार से सख्त होते हुए पूछा है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि उसने शहर में टैंकर माफिया से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

बता दें कि दिल्ली में जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है और इस सुनवाई के दौरान ही कोर्ट ने कहा है कि लोग परेशान हैं। हम हर चैनल पर वीडियो देख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अगर गर्मियों में पानी की कमी एक बार-बार होने वाली समस्या है तो पानी की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए आपने क्या उपाय किए हैं?

‘टैंकर माफिया पर कार्रवाई करें’
दिल्ली के वॉटर मैनेजमेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि जब पानी की किल्लत का पता है, तो फिर इसको लेकर सरकार का मैनेजमेंट क्या है। इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि अगर आप टैंकर माफिया से नहीं निपट सकते तो हम दिल्ली पुलिस से एक्शन लेने के लिए कहंगे।

दूसरी ओर इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि अवैध तरीके से पानी को ले जाने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस कार्रवाई करें। कोर्ट ने दिल्ली सरकार के वकील से सवाल किया कि आप हमको बताओ कि आपने पानी की बर्बादी और पानी की अवैध तरीके से होने वाली खरीद को रोकने के लिए क्या किया है।

हिमाचल से आया पानी दिल्ली भेजे हरियाणा
गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार में जल मंत्री आतिशी दिल्ली में जल संकट के हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार उनके हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। इसको लेकर याचिका दायर कर मांग की गई है कि हरियाणा हिमाचल प्रदेश के उपलब्ध कराए गए पानी को छोड़े। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या आपने इस सरकार में झूठे बयान दिए हैं।कोर्ट ने पूछा है कि इतने सारे लीकेज हुए हैं। उसको लेकर दिल्ली सरकार ने क्या इंतजाम किए हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...