12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपाल40 लाख लाओ और पति को ले जाओ... सूचना मिलते ही कॉन्स्टेबल...

40 लाख लाओ और पति को ले जाओ… सूचना मिलते ही कॉन्स्टेबल को ढूंढने दौड़ी मुरैना पुलिस, साढ़ू की एंट्री से आया नया

Published on

मुरैना:

बीते 11 जून को साढ़ू के साथ लापता हुए निरार थाने के कॉन्स्टेबल शिव शंकर रावत की पत्नी से फोन पर उसकी रिहाई के ऐवज में 40 लाख की फिरौती मांगी गई थी। घबराई पत्नी सबलगढ़ थाने पहुंची और थाना प्रभारी को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। देर शाम को लापता कॉन्स्टेबल शंकर रावत और उसके साढ़ू को करौली राजस्थान से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं।

40 लाख दो और अपने पति को ले जाओ
जानकारी के अनुसार निरार थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल शंकर रावत मूलत: विजयपुर तहसील के सुनवई गांव का रहने वाला है। शंकर की पत्नी और बच्चे सबलगढ़ में रहते हैं। दो दिन पहले शंकर थाने से अवकाश लेकर अपने घर गया था। 11 जून की दोपहर शंकर अपने साढ़ू योगेंद्र निवासी मांगरौल सबलगढ़ के साथ घर से निकला था, इसके बाद लौटकर नहीं आया। बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे शंकर की पत्नी लक्ष्मी के मोबइल पर शंकर के नंबर से कॉल आई, दूसरी ओर से बात करने वाला शंकर के बजाय कोई अन्य था, उसने लक्ष्मी से कहा कि 40 लाख रुपए लेकर आओ और अपना पति ले जाओ।

पत्नी ने थाने में दी सूचना
लक्ष्मी ने सबलगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को पूरी बात बताई। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान से निर्देशन मिलने के बाद निरीक्षक दर्शन लाल शुक्ला फोर्स के साथ शंकर की तलाश में जुट गए। बुधवार की शाम को शुक्ला ने शंकर और उसके साढ़ू योगेन्द्र को करौली राजस्थान में गंगापुर तिराहे से बरामद कर लिया। फिलहाल पूरा मामला संदेहास्पद बना हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

3 दिन की छुट्टी लेकर हुआ गायब
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के निरर थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल शिव शंकर अपने थाना प्रभारी से 3 दिन की छुट्टी लेकर गया था जो कि उसने शादी समारोह में शामिल होने की बात को लेकर ली थी। उसके बाद वह अपने साढ़ू के साथ निकल भी गया लेकिन अचानक पत्नी के फोन पर फिरौती की मांग ने सभी को चौंका दिया। इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

चंबल और बीहड़ में दौड़ गई पुलिस
कॉन्स्टेबल की तलाश में तुरंत चंबल और बीहड़ के इलाके में पुलिस दौड़ गई थी। दोनों के मिलने के बाद मामला कुछ और ही नजर आ रहा है। सुनने में आया है कि कॉन्स्टेबल ने खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची और पत्नी से 40 लख रुपए की मांग की। वहीं, पत्नी पुलिस के पास पहुंच गई और पूरा प्लान बिगड़ गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर तत्काल पुलिस आरक्षक और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को राजस्थान के करौली से बरामद कर लिया है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...