10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized22 जून को GST काउंसिल की बैठक, क्‍या पेट्रोल-डीजल को लेकर होगा...

22 जून को GST काउंसिल की बैठक, क्‍या पेट्रोल-डीजल को लेकर होगा बड़ा फैसला?

Published on

नई दिल्‍ली ,

पिछले साल GST काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे. पिछली बैठक 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी. इस साल मार्च में खबर आई थी कि जीएसटी काउंसिल की बैठक अब नहीं होगी, लेकिन अब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए GST काउंसिल के सचिवालय ने बताया कि अगली यानी जीएसटी की 53वीं बैठक 22 जून 2024 को होगी.

यह बैठक नई दिल्‍ली में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्‍यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर सकती हैं. साथ में राज्‍य मंत्री, राजस्‍व सचिव, सीबीआईसी के अध्‍यक्ष, सदस्‍य सीएम, सदस्‍य जीएसटी और अन्‍य अधिकारी मौजूद रह सकते हैं. इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग से लेकर पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में शामिल करने को लेकर फैसला आ सकता है.

पेट्रोल-डीजल पर हो सकता है फैसला
बजट से पहले GST से जुड़े अहम मुद्दों पर परिषद पर चर्चा होगी. इसके अलावा कारोबारियों के लिए कंप्लायंस आसान बनाने पर जोर रहेगा. इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर की दिक्कतों को दूर करने पर फैसला संभव है. इसके अलावा, उम्‍मीद की जा रही है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल किया जा सकता है, क्‍योंकि लोकसभा चुनाव के रिजल्‍ट आने से पहले ऐसी खबर आई थी कि मोदी सरकार बनती है तो पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में शामिल किए जाने का काम, नई सरकार के 100 दिन के एजेंडे के तहत आ सकता है.

पिछले बैठक में क्‍या लिए गए थे फैसले
अक्टूबर की अपनी बैठक में जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28% शुल्क लगाने का फैसला किया था. बाद में मार्च की जीएसटी बैठक में काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग से आए इनकम पर लगाए गए 28% शुल्क की समीक्षा स्थगित कर दी थी. 28% जीएसटी नियम के ऐलान के बाद, ऑनलाइन गेमिंग इंडस्‍ट्री ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया, क्योंकि टैक्‍स में बढ़ोतरी से उन्हें काफी नुकसान हो सकता था. 125 से अधिक कंपनियों के लीडर्स ने सरकार को पत्र लिखकर अपने संचालन पर 28% जीएसटी के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की थी.

सरकार को लिखे गए पत्र के बाद पूर्व केंद्रीय इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी के स्‍टेट मिनिस्‍टर राजीव चंद्रशेखर ने कहा था कि उनका मंत्रालय जीएसटी काउंसिल से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध करेगा. मंत्री ने कहा था कि हम जीएसटी काउंसिल के पास वापस जाएंगे और नए नियामक ढांचे के तथ्‍यों पर उनके विचार का अनुरोध कर सकते हैं.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...