10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedअब पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज शाम से ही...

अब पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, आज शाम से ही लागू, जानिए 1 लीटर की कीमत

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई का असर अब दूध पर भी दिखने लगा है. पहले अमूल, फिर मदर डेयरी अब पराग के दूध महंगे हो गए हैं. पराग के दोनों एक लीटर वाले वैरायटी पैक में दो-दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते अब पराग टोंड मिल्क 54 रुपये की बजाय 56 रुपये के हो गए हैं. बढ़ी हुई कीमतें शुक्रवार की शाम से लागू हो जाएंगी.

कंपनी ने बताया कि पराग गोल्ड 1 लीटर की कीमत 66 रुपये से बढ़कर 68 रुपये हो गई है. पराग डेयरी के जीएम विकास बालियान ने कहा कि पराग के बाजारों में मिलने वाले दोनों 1 लीटर वाले पैक के दाम बढ़ा दिए गए हैं. साथ ही आधा लीटर वाले पैकों में एक-एक रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके चलते पराग गोल्ड आधा लीटर का दाम 33 रुपये से बढ़कर 34 रुपये हो गया है.

नई दरें आज शाम से लागू
वहीं आधा लीटर पराग स्टैंडर्ड अब 30 की बजाय 31 रुपये हो गया है. इसके अलावा टोंड मिल्क आधा लीटर 27 की जगह 28 रुपये का हो गया है. पराग डेयरी जनरल मैनेजर ने बताया कि बीते 2 जून को अमूल समेत अन्य दूध बनाने वाली कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए थे. भारी गर्मी की वजह से दूध का उत्पादन भी कम हो रहा है. पराग हर दिन करीब 33 हजार लीटर दूध की आपूर्ति कर रहा है. वहीं दूध की लागत में भी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से दूध के दामों में इजाफा किया है.

इसी महीने अमूल ने भी बढ़ाए थे दूध के दाम
बता दें, इसी महीने सबसे पहले अमूल दूध की कीमतों में इजाफा किया गया,फिर अगले दिन मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा कर दिया. दोनों ही कंपनियों ने अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है.

बता दें, इससे पहले अप्रैल 2023 में भी अमूल (Amul) ने गुजरात में अपनी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) ने पूरे राज्य में अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. Amul की ओर से कीमतों में हालिया इजाफे के संबंध में कहा गया है कि दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कॉस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...