10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedजम्मू-कश्मीर के रियासी हमले से कैसे बचा टीवी एक्टर, बोला- कई दिन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी हमले से कैसे बचा टीवी एक्टर, बोला- कई दिन लगे…

Published on

जम्मू कश्मीर के रियासी में कुछ दिन पहले काफी भयानक आतंकी हमला हुआ था. इस हमले ने लोगों के दिलों को दहला दिया था. अब ‘दिल मिल गए’ सीरियल में नजर आए टीवी एक्टर पंकित ठक्कर ने बताया है कि हमले के दौरान वो वहां मौजूद थे. अपनी जान बचाने के लिए एक्टर को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं. पंकित ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर अपनी पैदल यात्रा की शुरुआत करनी थी. लेकिन यात्रा की शुरुआत से पहले ही उन्हें हमले की खबर मिल गई. ऐसे में एक्टर अपने होटल वापस लौट गए थे. वो यात्रा पूरी नहीं कर पाए.

पंकित ने सुनाई आपबीती
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए पंकित ठक्कर ने कहा, ‘यह भयावह था. मुझे उस एक्सपीरिएंस से बाहर आने और उसके बारे में बात करने में कई दिन लग गए. मैंने लोगों को दर्द और भीड़ में देखा है. यह डरावना था. मैं जम्मू रियासी में हुए आतंकी हमले से बहुत दुखी और नाराज हूं. पिछले कुछ दिनों से जम्मू और कश्मीर में हो रही हिंसा बेहद शर्मनाक है. इसमें निर्दोष लोगों की जान जाना और राज्य में तनाव बढ़ना निराशाजनक है.’

पंकित ने आगे कहा, ‘मैं उन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जो इस क्रूर हमले से प्रभावित हुए हैं. यह सोचना भी खतरनाक है कि ऐसी हिंसा से लोगों का जीवन छिन्न-भिन्न हो रहा है. जम्मू कश्मीर हमेशा से एक खूबसूरत जगह रही है. लेकिन इसमें होने वाले इन हादसों से इसकी सम्मान खराब होता है और राज्य जिस शांति को तरस रहा है वो भी भंग होती है. जम्मू रियासी में हुआ ये हमला हमें फिर से याद दिलाता है कि बुराई और कायरता के ऐसे कामों के खिलाफ एकजुट से खड़ा होना चाहिए.’

9 जून को हुआ था हमला
जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने हाल ही में एक बस को निशाना बनाया था, जिसमें श्रद्धालु थे. ये हमला 9 जून को हुआ था. बस में उत्तरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आए करीब 53 लोग मौजूद थे. जब बस शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी, तब इस पर गोलीबारी की गई. इसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी. इस दौरान 9 लोगों की मौत हुई और 41 लोग घायल हुए थे. पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के एक संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने रियासी आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...