17.8 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्य'माथा ठोक लिए कि कौन विभाग हमको मिला है', जीतन राम मांझी...

‘माथा ठोक लिए कि कौन विभाग हमको मिला है’, जीतन राम मांझी मंत्रालय का नाम पढ़कर दुखी हो गए

Published on

गया

केंद्र में मोदी सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। जब पहले दिन हम के नेता जीतन राम मांझी को केंद्र सरकार की ओर से लिफाफा मिला, तो वे मंत्रालय का नाम पढ़कर काफी दुखी हो गए। उन्होंने अपना माथा पीट लिया। जीतन राम मांझी ने कहा कि मैंने कहा कि ये भाई ई कौन सा विभाग हमको मिला है। ध्यान रहे कि जीतन राम मांझी को को लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम (MSME) मंत्रालय मिला है। 2024-25 के बजट में एमएसएमई मंत्रालय का कुल बजट 22137.95 करोड़ रुपए का है।

मांझी बोले बड़ी बात
मांझी ने एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमको भी जब लिफाफा खोलो तो मिला- माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज। माथा ठोक लिए कि कौन विभाग हमको मिला है। उस वक्त सब लोग जाकर प्रधानमंत्री से मिल रहे थे। हम भी जा रहे थे मिलने के लिए ही। हम कहने के लिए जा रहे थे कि कौन विभाग हमको दे दिया है। जैसे ही एक कदम और जाना रह गया। पीएम मोदी ने कहा कि मांझी जी हम अपने कल्पना का विभाग आपको दिया है। मेरा सपना है और उसे पूरा करने के लिए आपको ये विभाग दिया है।

अंबेडकर पर बोले मांझी
मांझी ने आगे अंबेडकर के सिद्धांतों पर बोलते हुए कहा कि अंबेडकर साहब की मूर्ति आप लगवाए हैं। पंच तीर्थ आप बनवाए हैं। आपने लंदन में उनके अध्ययन वाले जगह को खरीद कर स्मृति के रूप में डेवलप किया है। आपने बहुत अच्छा काम किया है। लेकिन उनकी कही हुई बात को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है। उनकी कही हुई बात थी कि कॉमन स्कूलिंग सिस्टम वाली बात होनी चाहिए। राष्ट्रपति का बेटा हो या सफाई कर्मी की संतान, सबको शिक्षा एक समान। आज है, नहीं है। कोई नहीं इस मुद्दे को उठाया है।

दिल की बात बोल गए मांझी
मांझी ने आगे कहा कि यदि मैं संसद में रहता तो डंके की चोट पर इस बात को उठाते। नहीं तो कहते कि अंबेडकर का नाम लेना बंद कीजिए। आज हम कहेंगे, नहीं कहेंगे। ध्यान रहे कि जीतन राम मांझी पहली बार सांसद बने हैं। उन्होंने गया से जीत दर्ज की है। वे एनडीए में अपनी पार्टी के इकलौते प्रतिनिधि हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री में विश्वास जताया और साथ मिलकर चुनाव लड़ा। मंत्री बनने के बाद बिहार पहुंचे मांझी का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। ऐसे ही एक कार्यक्रम में मांझी ने अपने दिल की बात कही।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...