9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी ने G7 के मंच को कैसे भुनाया, मेलोनी के देश में...

मोदी ने G7 के मंच को कैसे भुनाया, मेलोनी के देश में ऐसे हुई भारत की कूटनीतिक जीत

Published on

रोम:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत लौट आए हैं। उनकी इस यात्रा को कूटनीतिक नजरिए से काफी सफल माना जा रहा है। भारत जी7 का सदस्य नहीं है। इसके बावजूद मेजबान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को इस सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भेजा। पीएम मोदी ने जी7 कार्यक्रम के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, इतालवी प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई नेताओं से संक्षिप्त मुलाकात की।

पीएम मोदी ने जी7 को कैसे भुनाया
मेलोनी ने जी7 के कार्यक्रमों के दौरान पीएम मोदी को प्रमुख स्थान दिया और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा भी उठाया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण जी7 सम्मेलन के दौरान लिया गया ग्रुप फोटो है। इस ग्रुप फोटो में पीएम मोदी बीच में खड़े नजर आ रहे हैं। इसे किसी भी गैर सदस्य देश के लिए बड़े सम्मान के तौर पर देखा जाता है। पीएम मोदी ने इस मौके का इस्तेमाल कूटनीतिक बढ़त के रूप में करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और कनाडाई पीएम ट्रूडो से मुलाकात की। इन दोनों देशों की सरकारों ने भारत पर उनके देश के नागरिकों की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इस कारण भारत के राजनयिक संबंध कनाडा के साथ साथ रसातल में पहुंच गए हैं।

अमेरिका और कनाडा को साधने की कोशिश
कनाडा ने भारत पर कनाडा की धरती पर एक खलिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि अमेरिका ने दूसरे खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। भारत ने आम तौर पर दोनों आरोपों को खारिज किया है। हालांकि, अमेरिका के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है। लेकिन, शिखर सम्मेलन में मोदी का निमंत्रण जी7 और उसके प्रतिद्वंद्वियों, विशेष रूप से चीन के बीच उभरती आर्थिक दौड़ में भारत की भूमिका का संकेत है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...