10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorized12 दिन में 1200 करोड़ की कमाई... अब तगड़ा नुकसान, नायडू के...

12 दिन में 1200 करोड़ की कमाई… अब तगड़ा नुकसान, नायडू के परिवार की इतनी घट गई दौलत

Published on

नई दिल्‍ली ,

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP के सत्ता में आने और लोकसभा में NDA को बहुमत मिलने के बाद नायडू से जुड़ी कंपनी Heritage Foods के शेयरों ने स्‍टॉक मार्केट में शानदार तेजी दिखाई थी. जिस कारण नायडू के परिवार की संपत्ति में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. हालांकि अब हेरिटेज फूड्स के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है. इस बीच, नायडू के बेटे और उनकी पत्‍नी को भी नुकसान उठाना पड़ा है.

पिछले पांच कारोबारी दिन के दौरान हेरिटेज फूड्स के शेयर (Heritage Foods Shares) में 20 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आई है. शुक्रवार को इसके शेयर 3 फीसदी घटकर 578 रुपये पर बंद हुए. जब यह शेयर चर्चा में था तो सिर्फ 12 दिन में इसने दोगुना रिटर्न दिया था, लेकिन पिछले एक महीने में यह सिर्फ 61 फीसदी तक का ही रिटर्न दिया है. इस शेयर के 52 सप्‍ताह का हाई लेवल 727.35 रुपये है और लो लेवल 208.20 रुपये प्रति शेयर है.

नायडू के फैमिली के पास हेरिटेज के कितने शेयर?
Heritage Foods Ltd के शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखें तो जनवरी और मार्च 2024 के दौरान चंद्रबाबू नायडू की पत्‍नी नारा भुवनेश्‍वरी के पास हेरिटेज फूड्स के सबसे ज्‍यादा 2,26,11,525 शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्‍सेदारी का 24.37 फीसदी है. वहीं चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश के पास इस कंपनी के 1,00,37,453 शेयर या 10.82 फीसदी हिस्‍सेदारी है. इसके अलावा, इनकी बहू और अन्‍य सदस्‍य के पास भी इस कंपनी में हिस्‍सेदारी है. हेरिटेज फूड में परिवार के पास कुल 3,31,36,005 शेयर या 35.71 फीसदी हिस्‍सेदारी है.

पांच दिन में इतना हुआ नुकसान
पिछले सप्‍ताह के दौरान हेरिटेज फूड्स के शेयर में करीब 21 फीसदी या 150 रुपये की कमी आई है. ऐसे में देखा जाए तो चंद्रबाबू नायडू की पत्‍नी को लगभग 339 करोड़ रुपये और बेटे नारा लोकेश को 150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. वहीं नायडू परिवार को कुल 497 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

सिर्फ 12 दिन में 1,200 करोड़ की कमाई
23 मई को हेरिटेज फूड्स के शेयर 354.5 रुपये पर थे, जो 10 जून तक 727.9 रुपये पर पहुंच गए थे. 10 जून 2024 तक भुवनेश्वरी नारा की संपत्ति 1631.6 करोड़ रुपये थी, जबकि नारा लोकेश की संपत्ति 724.4 करोड़ रुपये थी. हेरिटेज फूड्स से परिवार की कुल संपत्ति 2,391 करोड़ रुपये थी. यानी की परिवार की संपत्ति में कुल 12 कारोबारी दिनों के दौरान करीब 1,200 करोड़ की कमाई हुई थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...