10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorized'दर्शन की पत्नी नहीं है पवित्रा गौड़ा, दोनों सिर्फ दोस्त हैं...', कन्नड़...

‘दर्शन की पत्नी नहीं है पवित्रा गौड़ा, दोनों सिर्फ दोस्त हैं…’, कन्नड़ अभिनेता के वकील का दावा

Published on

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन के प्रशंसक की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक पवित्रा गौड़ा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अभिनेता दर्शन के वकील अनिल बाबू ने स्पष्ट किया है कि पवित्रा उनकी पत्नी नहीं है, सिर्फ दोस्त है. इस सप्ताह की शुरुआत में, दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 14 अन्य को चित्रदुर्ग के 33 वर्षीय निवासी रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

अनिल बाबू ने उन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन किया जिनमें कहा गया था कि पवित्रा गौड़ा, दर्शन थुगुदीपा की दूसरी पत्नी या पार्टनर हैं. उन्होंने कहा कि विजयलक्ष्मी अभिनेता की कानूनी रूप से विवाहित पत्नी हैं, और पवित्रा गौड़ा केवल एक को-एक्टर और दोस्त हैं.

अभिनेता के वकील अनिल बाबू ने कहा, ‘पवित्रा गौड़ा दर्शन की दूसरी पत्नी हैं, यह सरासर झूठ है. वह सिर्फ एक दोस्त है. दोनों को-एक्टर हुआ करते थे और अब उनके बीच दोस्ताना रिश्ता है और कुछ नहीं. दर्शन की एकमात्र पत्नी विजयलक्ष्मी हैं. उनकी कोई दूसरी शादी नहीं हुई’. बाबू ने आगे कहा कि दर्शन का रेणुकास्वामी से कोई संबंध नहीं था और वह कथित हत्या में शामिल नहीं थे.

सीसीटीवी फुटेज में क्राइम सीन पर अभिनेता की कार दिखने के बारे में उनके वकील ने कहा, ‘उस कार में दर्शन नहीं थे और पुलिस ने वहां उनकी उपस्थिति को साबित करने वाला कोई सबूत भी नहीं पेश किया है’. इंडिया टुडे के पास वह सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें हत्या स्थल पर अभिनेता दर्शन की एक लाल जीप दिखाई दे रही है. जीप को एक स्कॉर्पियो कार का पीछा करते हुए देखा गया था, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया. दोनों कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

दर्शन के वकील अनिल बाबू ने कहा, ‘सवाल यह है कि क्या वह कार दर्शन की है, यह अभी तक स्थापित नहीं हुआ है. पुलिस ने यह नहीं कहा है कि दर्शन कार के अंदर मौजूद थे, यह सबसे महत्वपूर्ण है’. दो और व्यक्तियों, जगदीश और अनुकुमार को रेणुकास्वामी हत्या मामले के सिलसिले में शुक्रवार को चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया गया था. ये दोनों कथित तौर पर चित्रदुर्ग से रेणुकास्वामी के अपहरण में शामिल थे.

रेणुकास्वामी की हत्या क्यों हुई?
‘चैलेंजिंग स्टार’ के रूप में जाने जाने वाले दर्शन और उनके 12 करीबी सहयोगियों को रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था. पीड़ित रेणुकास्वामी पेशे से एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर था. वह चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का सदस्य था और बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाया गया. उसने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे. अदालत ने अभिनेता दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और ग्यारह अन्य आरोपियों की पुलिस हिरासत शनिवार को बढ़ा दी थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...