10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorized5 साल में 25,00,000 नौकरी... मोदी सरकार का 'इलेक्‍ट्रॉनिक' प्‍लान रेडी, क्‍या...

5 साल में 25,00,000 नौकरी… मोदी सरकार का ‘इलेक्‍ट्रॉनिक’ प्‍लान रेडी, क्‍या है टारगेट?

Published on

नई दिल्‍ली:

मोदी सरकार का पूरा फोकस बेरोजगारी कम करने पर है। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत करने में जुट गई है। सरकार की योजना इलेक्ट्रॉनिक मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में नौकरियां पैदा करने की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, अगले पांच सालों में भारत सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन दोगुना करने वाली है। इससे नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि अगले 5 साल में भारत का इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन लगभग 250 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। अभी देश का इलेक्ट्रॉनिक निर्यात 125-130 अरब डॉलर है।

बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए सरकार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के क्षेत्र में नौकरियां पैदा करना चाहती है। अभी इस क्षेत्र में 25 लाख लोग काम करते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन के क्षेत्र में नौकरियों को दोगुना करके 50 लाख कर दिया जाए।

आयात पर न‍िर्भरता कम करने कोश‍िश
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘डिजिटल तकनीक को सेवाएं प्रदान करने पर हमारा फोकस है। हम बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे लक्ष्य वही हैं। उन्हें और तेजी से हासिल किया जाएगा।’सूत्रों का कहना है कि भारत पहले से ही आयात पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। वह इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहता है। मोबाइल फोन जैसे कुछ क्षेत्रों में तो भारत निर्यातक बनने की राह पर है। लैपटॉप के मामले में भारत अभी भी आत्मनिर्भर बनने की प्रक्रिया में है।

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन को बढ़ावा
भारत सरकार घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। मोदी सरकार ने इसके लिए 760 अरब रुपये दिए हैं। यह दर्शाता है कि सरकार इस काम के प्रति कितनी गंभीर है। भारत में प्रति व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खपत दुनिया की औसत खपत का एक चौथाई है।आयात के मामले में चीन और हांगकांग का भारत से निर्यात होने वाले कुल इलेक्ट्रॉनिक सामानों का 44 फीसदी और 16 फीसदी बनाते हैं। दूसरी ओर, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) भारत के इलेक्ट्रॉनिक निर्यात में सबसे आगे है। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात भारत से सबसे ज्‍यादा ऐसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का आयात करते हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...