— ठेका मजदूर संघ की शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा सुधार
भोपाल।
भेल क्षेत्र के सोनागिरी स्थित बीमा अस्पताल में सुविधाओं की कमी बनी हुई है। बीते दिनों ठेका मजदूर संघ द्वारा मेडिकल जोनल अधिकारी डॉक्टर कमलेश हरीश के बीमा अस्पताल सोनागिरी का औपचारिक निरीक्षण के दौरान समस्याओं से अवगत कराया गया था। जिस पर उन्होंने जल्द सुधार का भरोसा दिलाया था, लेकिन संघ का कहना है कि अब तक कोई कारगर पहल नहीं की गई है।
ठेका मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष तोरण सिंह मीणा ने बताया कि लैब में बीमारी की जांच के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। ब्लड जांच, शुगर जांच, लीवर जांच, किडनी जांच, के लिए पर्याप्त सामग्री ही नहीं है। इस कारण मरीज परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। लिहाजा अस्पताल में जल्द सुविधाएं मुहैया कराना चाहिए।
