16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबिहार: कॉलेज कैंटीन के खाने में सांप निकलने का दावा, कई छात्र...

बिहार: कॉलेज कैंटीन के खाने में सांप निकलने का दावा, कई छात्र बीमार

Published on

पटना,

बिहार के बांका से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के खाने में मरा हुआ सांप निकलने का दावा किया जा रहा है. छात्रों ने इसे लेकर जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे छात्रों को खाना प्राइवेट मेस से मुहैया कराया जाता रहा है.

कुछ छात्रों ने खा लिया था खाना
आरोप है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से की गई थी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. गुरुवार की रात जब छात्रों को भोजन दिया गया तो उस खाने में जहरीला सांप का बच्चा निकला. जब तक भोजन में सांप का पता चलता तब तक कुछ छात्रों ने भोजन कर लिया था.

कॉलेज पहुंचीं जिलाधिकारी
खाने के बाद उन छात्रों की तबीयत खराब होने लगी. 10 से 15 छात्रों को बांका सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सभी छात्रों को वापस कॉलेज भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए बांका सदर एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे. कुछ देर बाद बांका की जिलाधिकारी अंशुल कुमार भी कॉलेज पहुंची और खुद मामले की जांच की. हालांकि अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बचते रहे.

प्रशासन ने खारिज किया दावा
हालांकि बांका SDO अभिनाश कुमार ने कहा कि प्रशासन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहा है कि खाना में कीड़ा निकला है. खाने में अनियमितता होगी तभी बच्चे हंगामा कर रहे थे. हमने मामले की जांच की थी. मेस वाले पर जुर्माना लगाया गया है. बच्चों को समझाकर फिर से खाना बनवाया गया और प्रिंसिपल, बच्चों ने एक साथ भोजन किया.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this