10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यनागपुर में बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर, सेना के 2...

नागपुर में बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर, सेना के 2 जवानों की मौत, 6 घायल

Published on

नागपुर

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। नागपुर के कन्हान नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार बस और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में भारतीय सेना के कम से कम दो जवानों की मौत हो गई और 6 जवानों जख्मी हो गए। वही एक ऑटो चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुई दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घायल जवान अस्पताल में भर्ती
नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सात घायल व्यक्तियों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार आठ जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है। उसने बताया कि कैम्पटी के एक अस्पताल में भर्ती कुमार पी और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर बताई गई है।

ऑटो चालक की हालत नाजुक
अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है। नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी स्थित सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान दो ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this