7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालखूबसूरत हसीनाओं की गैंग, जिन्हें देखकर ख्वाबों में डूब रहे दिलफेक करोड़पति......

खूबसूरत हसीनाओं की गैंग, जिन्हें देखकर ख्वाबों में डूब रहे दिलफेक करोड़पति… इसके बाद शुरू होता है लेडी डॉन का काम

Published on

इंदौर

लेडी डॉन सपना साहू एक बार फिर से चर्चा में है। एक समय में इंदौर शहर में लेडी डॉन सपना साहू की तूती बोलती थी। समय के साथ लेडी डॉन सपना साहू ने अपने काम बदल लिए हैं। वह अब बंदूक और गोली से बात नहीं नहीं करती है। लेडी डॉन सपना साहू ने अब खूबसूरत हसीनाओं की गैंग तैयार की है। इस गैंग में कई दुल्हन भी हैं, जो डॉन के इशारे पर दुल्हन बन जाती हैं। लेडी डॉन के निशाने पर शहर के अमीर लोग होते हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति हो। डॉन के इशारे पर गैंग हसीनाएं अपने टारगेट के इर्द गिर्द मंडराने लगती हैं। जैसे ही करोड़पति लोग इनके प्यार में लट्टू होते हैं, इसके बाद लेडी डॉन की एंट्री होती है।

इंदौर में कारोबारी पर कराया रेप केस
दरअसल, इस मामले का खुलासा दो दिन पहले ही हुआ है। इंदौर शहर के एक बड़े कारोबारी पर पलासिया थाने में रेप का केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो यह मामला हनी ट्रैप में तब्दील हो गया। इससे आगे जब जांच बढ़ी तो लेडी डॉन सपना साहू का नाम सामने आया है। व्यापारी पर रेप केस करने वाली महिला लेडी डॉन के इशारे पर काम रही थी। साथ ही उसके ऑर्डर पर ही कारोबारी को ट्रैप किया था। व्यापारी को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर दो करोड़ वसूलने की तैयारी थी।

दुल्हन से करवाई दोस्ती
लेडी डॉन ने करोड़पति बिजनेसमैन को फंसाने के लिए धार की एक महिला का यूज किया है। महिला रुपयों के लिए शादी करती है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है कि वह लेडी डॉन सपना साहू के लिए काम करती है। अब तक वह पांच शादी कर चुकी है। सपना के कहने पर ही वह दो महीने पहले करोबारी के करीब गई थी। पुलिस ने इस मामले में खुलासे के बाद नीरज, शुभम, लेडी डॉन सपना साहू, राधे पहलवान समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है।

ऐसे हुआ खुलासा
दुल्हन बनकर कारोबारी को फंसाने वाली महिला ने रेप केस दर्ज करवाया था। इसके बाद गैंग के एक सदस्य ने आरोपी कारोबारी के पिता को फोन किया कि आप 50 लाख रुपए दे दो तो हम कोर्ट में बयान देने नहीं जाएंगे। इसकी शिकायत आरोपी कारोबारी के पिता ने पुलिस में की। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस पर से पर्दा उठा कि यह एक पूरा गिरोह है।

रेप केस करने वाली महिला पांच शादियां कर चुकी
वहीं, पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि रेप केस करने वाली महिला लुटेरी दुल्हन है। वह अब तक पांच शादियां कर चुकी है। साथ ही शादी के बाद पति और ससुराल को लूटकर फरार हो जाती है। ऐसी अन्य महिलाएं भी लेडी डॉन सपना साहू के लिए काम करती हैं।

करोड़पति लोग हैं निशाने पर
लेडी डॉन सपना साहू के निशाने पर करोड़पति लोग हैं। वह शहर के बड़े लोगों को राटगेट करती हैं। उन्हें फंसाने के लिए अपनी गैंग की महिलाओं को छोड़ देती हैं। हसीनाओं के लटके झटके में कारोबारी फंस जाते थे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि लेडी डॉन सपना साहू अभी फरार चल रही है।

पहले भी कर चुकी है ऐसा
सपना साहू पूर्व में भी ऐसा कर चुकी है। 2016 में उसने छत्तीसगढ़ के अधिकारी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे और उनका इस्तेमाल रसूख के लिए करती थी। उसने वहां के जिला सूचना अधिकारी को ट्रैप कर लिया था। फिर इंदौर में लाकर अपने फॉर्म हाउस में कैद कर लिया था। साथ ही विलायती नस्ल के खतरनाक कुत्तों से अधिकारी को कटवाती थी। उस समय भी पुलिस ने सपना साहू को गिरफ्तार किया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...