4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यपश्चिम बंगाल में बजा उपचुनाव का बिगुल, बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का...

पश्चिम बंगाल में बजा उपचुनाव का बिगुल, बीजेपी ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखिए किसे-कहां से दिया टिकट

Published on

कोलकाता:

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के कई विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे। बंगाल की यह सीटें उन विधायकों के इस्तीफे से खाली हुई है। टीएमसी ने दो सीटों पर बीजेपी छोड़कर आए विधायकों को दोबारा टिकट दिया है।

बंगाल में उतारे ये प्रत्याशी
बीजेपी ने बंगाल की चार विधानसभा सीटों के लिए अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं। मानस कुमार घोष को उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से टिकट दिया है। यह सीट बीजेपी के कृष्णा कल्याणी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। कल्याणी ने विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी का दामन थाम लिया था। अब वह टीएमसी के उम्मीदवार हैं। 2021 में रानाघाट दक्षिण से बीजेपी के विधायक मुकुट मणि अधिकारी भी जीत के बाद टीएमसी में चले गए थे। अब बीजेपी ने मनोज कुमार विस्वास को रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बगदाह से बिनय कुमार बिस्वास और माणिकतला से कल्याण चौबे भट्टाचार्य पर पार्टी ने दांव लगाया है। बगदाह सीट भी बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते विस्वजीत दास के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई। टीएमसी ने बगदाह से मधुपर्णा ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है।

पंजाब में भी उतारा उम्मीदवार
पार्टी ने पंजाब की जालंधर (पश्चिम) सुरक्षित सीट से शीतल अंगुराल को टिकट दिया है। यह सीट खुद शीतल अंगुराल के इस्तीफे के कारण ही खाली हुई थी। लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी जॉइन कर लिया था। 31 मई को विधानसभा अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...