4.9 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभोपालप्रेमानंद महाराज का पंडित प्रदीप मिश्रा पर गुस्सा हो गया ठंडा? एमपी...

प्रेमानंद महाराज का पंडित प्रदीप मिश्रा पर गुस्सा हो गया ठंडा? एमपी के मंत्री ने निभाई बड़ी भूमिका

Published on

भोपाल

राधारानी पर टिप्पणी को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा वृंदावन के संतों के निशाने पर थे। चर्चित संत प्रेमानंद महाराज जी ने इस टिप्पणी के बाद प्रदीप मिश्रा को आक्रोश में बहुत कुछ कहा था। प्रेमानंद महाराज जी ने यहां तक कह दिया था कि तुम किसी काम के नहीं रहोगे। इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा सफाई दे रहे थे। साथ ही उनसे माफी मांग रहे थे। अब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि इस विवाद का पटाक्षेप हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री ने प्रेमानंद महाराज जी और कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सुलह कराई है।

प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज में फोन पर बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश के कद्दावर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीन दिन पहले ओंकारेश्वर में कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा से बात की थी। दोनों की मुलाकात होटल के कमरे में हुई थी। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राधारानी विवाद पर भी बात हुई थी। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों में सुलह की पहल की। उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से फोन पर प्रदीप मिश्रा से बात कराई। इसके बाद महाराज जी का गुस्सा शांत हुआ है।

नर्क जाओगे तुम
दरअसल, राधारानी को लेकर वीडियो आने के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज गुस्से से तमतमा गए थे। वह इस टिप्पणी को लेकर तू तड़ाक पर उतर आए थे। साथ ही कह दिया था कि राधा जी के बारे में ऐसी बात करते हो, तुम्हें नर्क में जाने से कोई नहीं बचा पाएगा। साथ ही गुस्से में प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था कि तुम्हारा सत्यानाश हो गया। श्रीजी के चरणों में आकर साष्टांग दंडवत माफी मांगो।

ये था पूरा विवाद
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा जी बरसाने की नहीं है। वह उनके पिता जी का कचहरी था। वह साल में एक बार कचहरी आती थीं। उनके पति का नाम अनय घोष है। वह रावल गांव की रहने वाली थीं। साथ ही प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि वह भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी नहीं है। इसी वीडियो के सामने आने के बाद विवाद की शुरुआथ हुई थी।

प्रदीप मिश्रा ने मांगी थी माफी
वीडियो सामने आने के बाद प्रदीप मिश्रा का जगह-जगह विरोध होने लगा। साथ ही वृंदावन के संतों में भी उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ने लगी। इसके बाद एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रदीप मिश्रा ने प्रेमानंद महाराज जी से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह वीडियो 14 साल पुराना है, जिसे तोड़ मरोड़कर परोसा जा रहा है। प्रेमानंद महाराज के तल्ख तेवर के आगे प्रदीप मिश्रा बैकफुट पर थे और लगातार सफाई दे रहे थे।

दोनों के बीच हो गई सुलह
अब बताया जा रहा है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल के बाद दोनों संतों में सुलह हो गई है। प्रेमानंद महाराज जी के आक्रोश वाले वीडियो एक्स से हटे हैं। वहीं, प्रदीप मिश्रा ने भी चुप्पी साध ली है। ऐसे में अब मामला ठंडा होने की संभावना है। अब दोनों ही तरफ से कोई प्रतिक्रिया या नया वीडियो सामने नहीं आया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

सात साल की बच्ची की संदिग्ध मौत, भाई ने सौतेली मां पर लगाया पीट‑पीटकर हत्या का आरोप

रीवा। मप्र के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के आमिर कोनी गांव में...

भोपाल में गैस सिलेंडर की किल्लत पर हंगामा, एजेंसी के बाहर दिनभर इंतजार करते रहे उपभोक्ता

भोपाल। राजधानी के एयरपोर्ट रोड स्थित जानवी इंडेन गैस एजेंसी पर गुरुवार को रसोई...