10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यबिहार: गंगा नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, गंगा दशहरा...

बिहार: गंगा नदी में डूबने से 4 युवकों की मौत, गंगा दशहरा पर गए थे नहाने

Published on

आरा,

आरा में गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा में नहाने के लिए गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई. बताया जाता है कि चारों युवक नहाने के लिए बनाये गये घाट से लगभग 200 मीटर दूर गंगा नदी में नहा रहे थे. इसी दौरान गहरे पानी में जाने से एक युवक डूबने लगा उसे बचाने के चक्कर में अन्य 3 युवक भी डूब गये. घटना जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट की है.

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गंगा दशहरा के मौके पर सभी युवक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा घाट पर नहाने के लिए गए हुए थे. वहां नहाने के दौरान एक युवक अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगा और वह नदी के गहरे पानी में चला गया. उसे देख उसके तीन अन्य दोस्त भी बचाने के लिए पानी में आगे बढ़े. इस दौरान एक एक कर सभी लोग डूब गए. करीब 12 घन्टें की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने चारों के शवों को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाला और सभी शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया.

सेल्फी लेने के दौरान डूबने की कही जा रही बात
घटनास्थल पर पहुंचे जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीपीओ चंद्र प्रकाश ने बताया कि गंगा नदी में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के क्रम में एक युवक डूबने लगे. उसे डूबता देख उसके अन्य तीन दोस्त बचाने के लिए गए और इस दौरान चारों गहरे पानी में डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई. एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे चारों मृत युवकों की डेड बॉडी को बरामद कर लिया गया है.

गंगा दशहरा पर नहाने गए थे चारों
इधर, मृतक के परिजनों ने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि कोई रील नहीं बना रहा था और न ही सेल्फी ले रहा था. सभी नदी के पानी में नहा रहे थे और गहरे पानी में एक दूसरे को बचाने में डूब गए.मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि सभी चारों दोस्त गंगा दशहरा के मौके पर गंगा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे.

नवनिर्वाचित सांसद भी पहुंचे अस्पताल
इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद भी सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने जिला प्रसाशन पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इतना बड़ा कार्यक्रम गंगा दशहरा पर आयोजन होना था. पहले से जानकारी थी कि गंगा में भीड़ होने वाली है. फिर भी कोई बेरिकेडिंग क्यों नहीं की गई.खतरनाक घाटों को क्यों नहीं अलर्ट किया गया.

गंगा में नहाने गए मृतक में निशु शर्मा अपने परिवार का इकलौता चिराग था. बताया जाता है कि वह भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के घेघटा गांव के लालबाबु शर्मा का इकलौता पुत्र था. पिता के निधन के बाद वह अपने ननिहाल में रहता था. वहीं पानी में डूबने वाला सोनू यादव अपने 3 भाईयों में सबसे बड़ा था और इंटर का छात्र था. वहीं तीसरा युवक दीपू यादव अपने 2 भाई व 2 बहन में चौथे नंबर पर था और वह बीए पार्ट वन का छात्र था. चौथा युवक गोंड बीए पार्ट वन का छात्र था और वह 3 भाईयों बहनों में तीसरे नंबर पर था.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...