20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यशराब के नशे में दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 3...

शराब के नशे में दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 3 दिन पहले जान से मारने की दी थी धमकी

Published on

फरीदाबाद,

हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-56 में 37 साल के एक शख्स ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बच्चों और मृतक के भाई के शिकायत पर आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले मुबारिक ने करीब 16 साल पहले खैरून (35) से शादी की थी. दोनों से चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र 14, 13, 12 और 10 साल है. खैरून का भाई इमरान ने मुबारिक और उसके परिवार के सदस्यों पर अपनी बहन की हत्या का आरोप लगाया है. गाजियाबाद के रहने वाले इमरान ने अपनी शिकायत में कहा कि मुबारिक शराब का आदी था और हर दिन खैरून से झगड़ा करता था.

‘नशे की हालत में पत्नी से किया झगड़ा’
पुलिस की शिकायत के अनुसार, इमरान को सोमवार की सुबह उसकी भांजी ने बताया कि मुबारिक ने उनकी मां की हत्या कर दी है. जब वह घर पहुंचा तो उसने खैरून का शव बिस्तर पर पड़ा देखा और उसके गले में दुपट्टा बंधा हुआ था. बच्चों ने इमरान को बताया कि मुबारिक आधी रात को नशे में घर लौटा और उनकी मां से झगड़ा किया.

‘तीन दिन पहले जान से मारने की दी थी धमकी’
इसके बाद उसने बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया. बच्चे जब सुबह उठे और शोर मचाया, तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला और देखा कि उनकी मां मृत पड़ी है. पिता गायब हैं. इमरान ने आरोप लगाया कि मुबारिक करीब तीन दिन पहले उनके गांव आया था और खैरून को जान से मारने की धमकी दी थी. जब उन्होंने मुबारिक के बड़े भाई मुश्ताक, जफर और फारूक से शिकायत की, तो उन्होंने उसे और भड़का दिया.

मामले में पुलिस ने कही ये बात
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुबारिक और उसके भाइयों के खिलाफ सोमवार को सेक्टर 58 थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मुबारिक फरार है, लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. पहले अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जाएगी.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...