13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस्लामिक दुनिया का नेता बनने के चक्कर में फंसे मुइज्जू, इजरायली पासपोर्ट...

इस्लामिक दुनिया का नेता बनने के चक्कर में फंसे मुइज्जू, इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध बना गले की फांस, विरोध के बाद रोका

Published on

माले

इस्लामिक दुनिया में नेता बनने के चक्कर में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इजरायली पासपोर्ट धारकों पर प्रतिबंध का फैसला तो ले लिया, लेकिन अब यह उनके गले की फांस बन गया है। मालदीव की मुश्किल है कि वह इजरायली प्रतिबंध पर पासपोर्ट लगाता है तो इजरायल में रहने वाले 20 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी अरब भी इसकी जद में आ जाएंगे। मालदीव के प्रशासन में बैठे वरिष्ठ लोगों के विरोध के बाद प्रतिबंध को लागू करने की योजना को रोक दिया गया है। मालदीव के अटॉर्नी जनरल अहमद उशाम ने कहा है कि इजरायली पासपोर्ट धारकों के मालदीव में प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले पर विचार किया जाना चाहिए। मालदीव के मीडिया आउटलेट अधादू ने इस बारे में जानकारी दी है।

अटॉर्नी जनरल ने बताई समस्या
अटॉर्नी जनरल ने कहा कि ‘सबसे बड़ी चिंता यह है कि इजरायली पासपोर्ट वाले कई फिलिस्तीनी भी हैं, जिनकी संख्या लाखों में है। जब हम पूर्ण प्रतिबंध लगाएंगे तो उनका क्या होगा? इन बातों पर विचार करने की जरूरत है’ बीते सप्ताह गुरुवार को एजी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहमद उशाम ने कहा कि सरकार का रुख नहीं बदला है लेकिन कुछ लोगों को इजरायली पासपोर्ट पर पूर्ण प्रतिबंध के बारे में चिंता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर विचार करने के बाद समाधान निकाला जाएगा।

संसद में पेश हुआ है विधेयक
इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक सरकार के एजेंडे में शामिल नहीं था। उशाम ने कहा कि विधेयक को शामिल नहीं किया गया क्योंकि इसी विषय पर एक विधेयक संसद में पेश किया गया था, जिसका प्रस्ताव गैलोलु धेकुनु के सांसद मीकैल नसीम ने रखा था। संसद की पिछली बैठक में इस विधेयक को विचार के लिए स्वीकार कर लिया गया था। इसे सत्तारूढ़ पीपल्स नेशनल कांग्रेस के बहुमत के समर्थन से स्वीकार किया गया था।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस महीने की शुरुआत में इजरायली नागरिकों के मालदीव आने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने फैसले के बारे में बताया था कि इसके लिए कानून में आवश्यक संसोधन किया जाएगा। मालदीव ने कहा था कि वह गाजा में इजरायल सरकार के हमले के विरोध में प्रतिबंध को लगा रहा है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...