8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीति‘छोटी सी गड़बड़ी NDA सरकार को गिरा सकती’, राहुल गांधी बोले- सत्तारूढ़...

‘छोटी सी गड़बड़ी NDA सरकार को गिरा सकती’, राहुल गांधी बोले- सत्तारूढ़ खेमे के लोग हमारे संपर्क में हैं

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। गांधी ने कहा कि 2024 के आम चुनावों के बाद लोकसभा में संख्या ‘बहुत कमजोर’ होगी और ‘छोटी सी गड़बड़ी भी एनडीए की सरकार को गिरा सकती है’। फाइनेंशियल टाइम्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, ‘मूल रूप से, एक सहयोगी को दूसरी तरफ मुड़ना पड़ता है।’ किसी का नाम लिए बिना राहुल ने दावा किया कि एनडीए के लोग ‘हमारे संपर्क में हैं’ और मोदी खेमे में ‘बहुत असंतोष’ है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन संघर्ष करेगा, क्योंकि 2014 और 2019 में नरेंद्र मोदी के लिए जो काम किया था वह काम नहीं कर रहा है।लोकसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की बढ़त पर विचार करते हुए गांधी ने कहा कि ‘भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव आया है।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी का विचार और मोदी की छवि खत्म हो गई है।’

बता दें, इन लोकसभा चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन को कड़ी टक्कर दी और 233 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस ने अपनी संख्या में भारी सुधार करते हुए 99 सीटें हासिल कीं।इस बीच, एनडीए 293 सीटें जीतकर कम बहुमत के साथ सत्ता में वापस आ गया। भाजपा 240 सीटों के साथ अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही।राहुल गांधी ने कहा, ‘यह विचार कि आप नफरत फैला सकते हैं, आप गुस्सा फैला सकते हैं और आप इसका लाभ उठा सकते हैं। भारतीय लोगों ने इस चुनाव में इसे अस्वीकार कर दिया है।’

राहुल ने कहा, ‘जिस पार्टी ने पिछले 10 साल अयोध्या के बारे में बात करने में बिताए, उसका अयोध्या में सफाया हो गया है… असल में जो हुआ है वह यह है कि भाजपा का मूल ढांचा – धार्मिक नफरत पैदा करने का विचार – ध्वस्त हो गया है।”राम मंदिर की सीट फैजाबाद में भाजपा के लल्लू सिंह को समाजवादी पार्टी के दलित उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने 54,567 मतों से हराया।राहुल ने देश भर में आयोजित दो भारत जोड़ो यात्राओं के कारण गठबंधन को चुनावों में मिली बढ़त का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी ने कहा कि न्यायिक प्रणाली, मीडिया, संस्थागत ढांचा सभी (विपक्ष के लिए) के लिए बंद थे, और इसलिए हमने तय किया कि हमें सचमुच व्यक्तिगत रूप से यह करना होगा। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में सफल होने वाले बहुत से विचार उस पदयात्रा से आए – और वे हमसे नहीं बल्कि भारत के लोगों से आए।” उन्होंने कहा, “हमने अपने हाथ पीछे बांधकर लड़ाई लड़ी…और भारतीय लोग, गरीब लोग, अच्छी तरह जानते थे कि उन्हें क्या करना है।”

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...