15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्ययूपी: बुंदेलखंड में 24 घंटे के अंदर हीट स्ट्रोक से 21 लोगों...

यूपी: बुंदेलखंड में 24 घंटे के अंदर हीट स्ट्रोक से 21 लोगों की मौत, नौतपा का दिखा बुरा असर

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में चौबीस घंटे में हीट स्ट्रोक से 21 से ज्यादा लोगों की जाने गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग बीमार लोगों का अस्पतालों में तांता लगा है। मंगलवार को दोपहर एक बार फिर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हालांकि शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से गर्मी से थोड़ी राहत लोगों ने महसूस की। नौतपा में प्रचंड गर्मी का कहर बरपने के बाद भी यहां लोगों को इससे निजात नहीं मिल रही है। बुंदेलखंड के हमीरपुर और महोबा में इस साल गर्मी जानलेवा साबित हो रही है। हर रोज हीट स्ट्रोक से लोगों की मौत होने से आम लोग चिंतित हैं।

हमीरपुर जिले के इंगोहटा में रामबहादुर प्रजापति (45) ट्रक क्लीनर है जो कानपुर के एक पेट्रोलपंप में ट्रक खराब होने पर तीन दिन तक वहीं पर खड़ा रहा। राजकुमारी ने बताया कि पति रामबहादुर की लू लगने से तबियत खराब हो गई। ट्रक चालक ने उसे मौदहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि जानकारी होने पर किराये के पैसे जुटाने के लिए घर में रखे पांच किलो चावल बेचे। मौदहा पहुंचने पर देखा कि पति का शव अस्पताल के बाहर रखा है। पति की मौत से पत्नी बदहवाश है। इसी गांव के मुन्ना कुशवाहा (45) की भी गर्मी से मौत हो गई, जबकि मुन्ना श्रीवास (71) द्धारिका भुर्जी (72) और विदोखर गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक लालमन वर्मा (74) की प्रचंड गर्मी में मौत हो गई।

हीट स्ट्रोक की चपेट में लोग
इंगोहटा गांव में ही गणेशा प्रजापति की मासूम पुत्री की भी हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। उधर मुस्करा सीएचसी में हीट स्ट्रोक की चपेट में आकर कई लोग इलाज के लिए भर्ती कराए गए है। सीएचसी के डॉ. हेमंत दसारिया ने बताया कि बिहुंनी खुर्द गांव निवासी मनोज अहिरवार (35) ने अस्पताल आने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि कल्लू प्रसाद की भी गर्मी के कहर में मौत हो गई।

हमीरपुर में सात की गर्मी से मौत
हमीरपुर जिले में पिछले चौबीस घंटे में सात से ज्यादा लोगों ने लू लगने से दम तोड़ दिया। वहीं पड़ोसी महोबा जिले में सात लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक मौतें इंगोहटा गांव में हुई हैं, जबकि मुस्करा क्षेत्र में ही कई लोगों की हीट स्ट्रोक से मौत हुई है। मौदहा क्षेत्र के गहबरा गांव केपास एक व्यक्ति बेहोशी हालत में मिला, जिसे एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। रीवन गांव निवासी आशीष (30) पुत्र संतोष कुमार की भी लू लगने से मौत हो गई।

पीआरडी जवान की गई जान
हमीरपुर समेत बुंदेलखंड क्षेत्र में इन दिनों गर्मी आम लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव निवासी प्रदीप कुमार (40) पीआरडी जवान था, जिसकी तैनाती चिकासी थाने में थी। परिजनों ने बताया कि ये थाने से ड्यूटी कर घर लौटकर आया था। लू से तबियत खराब हो गई, जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता कि उससे पहले ही पीआरडी जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मुस्करा क्षेत्र में भी एक चरवाहे की मौत हुई है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....