10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedअभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में खरीदे 15.42 करोड़ के छह...

अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली में खरीदे 15.42 करोड़ के छह अपार्टमेंट्स, 20 दिन पहले ही किया था रजिस्ट्रेशन

Published on

अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सबसे मशहूर और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे भी हैं। ‘गुरु’, ‘मनमर्जियां’, ‘दसवीं’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अपने पिता जैसी बुलंदियों को तो नहीं छू सके लेकिन अभिनय के लिए लगातारा तारीफें बटोरते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि एक्टर ने मुंबई के बोरीवली इलाके में छह अपार्टमेंट खरीदे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक बच्चन ने मुंबई के बोरीवली इलाके में ओबेरॉय रियल्टी द्वारा ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में छह अपार्टमेंट खरीदे हैं, जिनकी कीमत 15.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दस्तावेजों के अनुसार, एक्टर ने 31,498 रुपये प्रति वर्ग फीट की कीमत पर कुल 4,894 वर्ग फीट RERA कार्पेट खरीदा है।

अभिषेक बच्चन के 6 अपार्टमेंट का साइज
छह अपार्टमेंट बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) के किनारे स्थित इमारत की 57वीं मंजिल पर हैं। दस्तावेजों में आगे बताया गया है कि छह अपार्टमेंट 28 मई, 2024 को रजिस्टर्ड किए गए थे, जिनमें 10 कार पार्किंग की सुविधा मौजूद है। इसके अलावा, छह अपार्टमेंट में से दो का आकार 252 वर्ग फुट है, दो अपार्टमेंट लगभग 1,100 वर्ग फुट में फैले हैं, जबकि बाकी के दो अपार्टमेंट 1094 वर्ग फुट में फैले हुए हैं।

तीन साल पहले अभिषेक बच्चन ने बेचा था अपार्टमेंट
वैसे अभिषेक इससे पहले भी ओबेरॉय रियल्टी अपार्टमेंट में इनवेस्ट कर चुके हैं। 2021 में उन्होंने मुंबई में वर्ली में ओबेरॉय रियल्टी के प्रोजेक्ट ‘ओबेरॉय 360 वेस्ट’ में एक अपार्टमेंट 45.75 करोड़ रुपये में बेचा था। यह अपार्टमेंट उन्होंने 2014 में 41 करोड़ रुपये से ज्यादा दाम में खरीदा था। और अब उन्होंने करीब 15 करोड़ में 6 अपार्टमेंट खरीदकर सबको चौंका दिया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...