10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedरेलवे को 45 पैसे वाले इंश्योरेंस से मिले करोड़ों रुपये, सिर्फ इतने...

रेलवे को 45 पैसे वाले इंश्योरेंस से मिले करोड़ों रुपये, सिर्फ इतने ही हुए रिटर्न!

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल में हुए ट्रेन हादसे के बाद अब एक बार फिर रेलवे के उस ट्रैवल इंश्योरेंस की बात हो रही है, जो यात्री के हर टिकट में करवाया जाता है. आपने देखा होगा कि जब भी आप ट्रेन की टिकट करवाते हैं तो उसमें कुछ पैसे से एक इंश्योरेंस किया जाता है, जो आपका जर्नी को सिक्योर करता है. कोई भी अनहोनी होने की स्थिति में इस इंश्योरेंस के जरिए पीड़ित या उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद दी जाती है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर इस इंश्योरेंस से कितना रेवेन्यू आता है और कितने पैसे इसमें से वापस किए जाते हैं?

क्या है इस इंश्योरेंस का हिसाब किताब?
बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से हर टिकट पर एक रुपये से कम का एक प्रीमियम वसूला जाता है. इस प्रीमियम के जरिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस किया जाता है. आईआरसीटीसी दूसरी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों से इंश्योरेंस करवाती है और दुर्भाग्यवश कोई घटना होने पर इंश्योरेंस कंपनी इनके क्लेम का भुगतान करती है.

  • – अगर साल 2016-17 की बात करें तो इस साल इंश्योरेंस कंपनियों को पैसेंजर इंश्योरेंस से 11 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से सिर्फ 0.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया.
  • – साल 2017-18 में 38.54 करोड़ रुपये इंश्योरेंस प्रीमियम से मिले, जिसमें से 3.59 करोड़ रुपये क्लेम के रुप में दिए गए. इस दौरान इंश्योरेंस का पैसा यात्रियों से नहीं लिया गया था, जबकि आईआरसीटीसी ने इंश्योरेंस कंपनी को ये पेमेंट किया था.
  • – इसके बाद साल 2018-19 में 8.53 करोड़ रुपये इंश्योरेंस प्रीमियम से कलेक्ट हुए थे और इसमें से 6.12 करोड़ रुपये वापस भुगतान किए गए.
  • – साल 2019-20 में इंश्योरेंस कंपनियों को 12.71 करोड़ रुपये मिले और इसमें से 3.53 करोड़ रुपये वापस भुगतान किए गए.

इस इंश्योरेंस में क्या क्या मिलता है?
इस इंश्योरेंस में किसी दुर्घटना में मौत होने और परमानेंट डिसेबिलिटी होने की स्थिति में 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. इसके अलावा आंशिक डिसेबिलिटी की स्थिति में 7.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. इसके अलावा घायल होने पर अस्पताल खर्च के लिए 2 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...