9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीति99 से 98 पर पहुंची कांग्रेस, राहुल गांधी ने वायनाड सीट से...

99 से 98 पर पहुंची कांग्रेस, राहुल गांधी ने वायनाड सीट से दिया इस्तीफा, रायबरेली से रहेंगे सांसद

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार कर लिया गया है। बुलेटिन में कहा गया है, ‘केरल और उत्तर प्रदेश के क्रमशः वायनाड और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य राहुल गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र अध्यक्ष की ओर से स्वीकार कर लिया गया है जो 18 जून से प्रभावी माना जाएगा।’

इस मुद्दे पर अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद दोनों सीटों पर निर्णय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी की ओर से जीती गई दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद, लोकसभा में कांग्रेस की सीटों की संख्या अब 98 हो गई है। वायनाड सीट 18 वीं लोकसभा में पहली ऐसी सीट होगी जहां उपचुनाव कराया जाएगा।

सीट छोड़ने के बाद भावुक हो गए थे राहुल
सोमवार को वायनाड सीट छोड़ने का ऐलान करने के दौरान राहुल ने कहा था कि उनके लिए यह एक मुश्किल फैसला था क्योंकि रायबरेली और वायनाड, दोनों से उनका भावनात्मक लगाव है। फैसले के बाद, राहुल ने कहा कि रायबरेली और वायनाड को ‘दो-दो सांसद मिलेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘रायबरेली से मेरा पुराना नाता है और मुझे बहुत खुशी है कि मैं इसका प्रतिनिधित्व करूंगा। यह कोई आसान फैसला नहीं था, क्योंकि मेरा लगाव दोनों (वायनाड और रायबरेली) से है।’ सोनिया गांधी अब राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं, राहुल रायबरेली का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रियंका गांधी (आगामी) उपचुनाव जीत जाने पर वायनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। सोनिया पिछले दो दशकों से रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थीं और राहुल अमेठी से सांसद थे, जहां वह 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे। लेकिन वायनाड सीट पर जीत दर्ज की थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...