9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यमुंबई में 50 से अधिक अस्पतालों... हिंदुजा कॉलेज को मिली बम से...

मुंबई में 50 से अधिक अस्पतालों… हिंदुजा कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Published on

मुंबई,

मुंबई में 50 से ज्यादा अस्पतालों और चरनी रोड स्थित हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स को मंगलवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद बम स्क्वाड और पुलिस टीमें तलाशी अभियान के लिए इन प्रतिष्ठानों में पहुंचीं. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया है कि अस्पतालों के बिस्तरों के नीचे और बाथरूम में बम लगाए गए हैं, जिनमें कुछ देर में ब्लास्ट होगा. पुलिस ने बताया कि VPN नेटवर्क का इस्तेमाल करके ये ईमेल भेजे गए थे.

मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल, रहेजा हॉस्पिटल, सेवन हिल हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल, केईएम हॉस्पिटल, जेजे हॉस्पिटल, सेंट जॉर्ज और अन्य हॉस्पिटल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला. ये ईमेल Beeble.com नाम की एक वेबसाइट से भेजे गए थे. जैसे ही अस्पतालों को थ्रेट ईमेल मिला, उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया. बम स्क्वाड और पुलिस की टीमों ने अस्पतालों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

ये ईमेल किसने भेजा था और कहां से भेजा था इस बारे में पुलिस को अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. धमकी भरा ईमेल करने के पीछे क्या मकसद है इस बारे में कुछ साफ नहीं पता चल पाया है. हिंदुजा कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रिंसिपल डॉ. मीनू बी मदलानी ने कहा, ‘हमें ईमेल के जरिए धमकी मिली. मैंने इसकी सूचना वीपी पुलिस स्टेशन और अपने प्रबंधन को दी. पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ गहन जांच की और पाया कि यह धमकी अफवाह थी’.

बीते कुछ समय में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कई कॉलेजों और स्कूलों को इसी तरह की धमकियां ईमेल के जरिए भेजी गई हैं. मई महीने में दिल्ली और नोएडा के लगभग 100 स्कूलों और 15 कॉलेजों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले भेजे गए थे. पुलिस के मुताबिक, सभी धमकी भरे ईमेल Beeble.com नाम की वेबसाइट से जुड़ी एक ही आईडी से भेजे गए थे, जिसका सर्वर साइप्रस में स्थित है. अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....