9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यफादर्स डे पर बेटी संग वक्त बिताने के लिए बदलवाई थी ड्यूटी......

फादर्स डे पर बेटी संग वक्त बिताने के लिए बदलवाई थी ड्यूटी… रेल हादसे में पिता की गई जान

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे में मरने वाले में कंचनजंगा के गार्ड आशीष डे की भी मौत हो गई जो फादर्स डे पर अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए अपने ड्यूटी रोस्टर को बदल दिया था.

आशीष डे सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 32 स्थित सुकांत पल्ली के निवासी हैं. उन्हें शताब्दी एक्सप्रेस में गार्ड बनकर जाना था, लेकिन फादर्स डे के मौके पर अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने के चलते उन्होंने अपनी ड्यूटी बदल दी और गार्ड के रूप में सोमवार की सुबह सियालदह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस में सवार हो गए.

बेटी के साथ वक्त बिताने के लिए बदली ड्यूटी
उनके परिवार के अनुसार, आशीष फादर्स डे पर अपनी बेटी के साथ कुछ और वक्त बिताने के लिए अपना ड्यूटी रोस्टर बदल दिया था. उनकी बेटी एक कॉलेज छात्रा है और कोलकाता में रहती है. वे सभी फादर्स डे के दिन अपने घर पर इकट्ठा हुए थे और इसकी अगली सुबह वह अपने घर से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से ड्यूटी ज्वाइन कर ली.

आशीष डे कंचनजंगा एक्सप्रेस में गार्ड के रूप में सिलीगुड़ी से सवार हुए थे. महज डेढ़ घंटे के अंदर कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगपनी के पास भयानक हादसे का शिकार हो गई. आशीष डे ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ड्यूटी बदलने से उन्हें मौत का सामना करना पड़ेगा.

मालगाड़ी ने मारी टक्कर
बता दें सोमवार को सियालदह के पास एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में गार्ड कोच सहित ट्रेन के दो डिब्बे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. इस हादसे में लोको पायलट, को-लोको पायलट और कंचनजंगा के गार्ड आशीष डे की मौत हो गई.

आशीष की मौत की खबर से बेहाल हुए परिजन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, आशीष का शरीर मुड़ गया था और कुंडल का आकार ले लिया था. उनके शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज से निकालकर उनके घर ले जाया गया और उनकी बेटी और पत्नी अपने परिवार के व्यक्ति को मृत देखकर रोने लगीं. उनके निधन के बाद से डे की पत्नी और बेटी कई बार बेहोश हो रही हैं.

आजतक की टीम सिलीगुड़ी स्थित उनके घर पहुंची, लेकिन वे अस्थिर अवस्था में पाए गए. परिवार के अन्य सदस्य भी बात करने की स्थिति में नहीं थे. स्थानीय पार्षद तापस चटर्जी ने इंडिया टुडे को बताया, “उनकी असामयिक मृत्यु से हम सभी स्तब्ध हैं. उन्हें पड़ोस के विभिन्न कार्यक्रमों में गाने गाना पसंद था. उनके पड़ोस के लगभग सभी लोगों के साथ अच्छे संबंध थे और वह हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आते थे. हम बस यही कर सकते हैं. विश्वास नहीं होता कि हमारा आशीष अब नहीं रहा. टीएमसी पार्षद ने भी आशीष को समय से अधिक काम करने के लिए मजबूर करने के लिए रेलवे प्राधिकरण को दोषी ठहराया.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....