9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यआग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, ज्ञान को नहीं मिटा...

आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, ज्ञान को नहीं मिटा सकती…नालंदा यूनिवर्सिटी में बोले PM मोदी

Published on

नालंदा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नालंदा यूनिवर्सिटी की नई बिल्डिंग का उद्धाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि नालंदा आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। नई सरकार के कार्यकाल शुरू होने के 10 दिन के भीतर नालंदा आने का सौभाग्य मिला। आग की लपटों में पुस्तकें भले जल जाएं, आग की लपटें ज्ञान को नहीं मिटा सकती। नालंदा आना मेरा सौभाग्य है। नालंदा एक पहचान है, सम्मान है। बेहतर भविष्य की नींव रखना जानते हैं।

पीएम के नालंदा आने पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नालंदा आने पर उनका शुक्रिया किया। सीएम नीतीश ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री पहली बार राजगीर आए हैं। मैं उनका और बाकी सभी मेहमानों का दिल से स्वागत करता हूं।’ नीतीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम से पहले पुराने नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर भी देखे। प्रधानमंत्री जी, आपने देखा होगा कि पुराना नालंदा विश्वविद्यालय कितना बड़ा था। इस विश्वविद्यालय से 20-25 किलोमीटर दूर तक के गांव जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि अभी तक बहुत कम खुदाई हुई है। नीतीश कुमार ने बताया कि 12वीं सदी में नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से बनाने की बात कही थी।’ नीतीश कुमार ने बताया कि कलाम साहब ने यह बात बिहार विधानमंडल में कही थी। तब से नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने का काम शुरू हुआ। नीतीश कुमार ने कहा, ‘उस समय केंद्र में UPA की सरकार थी। हमने उनसे मदद मांगी, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी।’ तब बिहार सरकार ने खुद ही 455 एकड़ जमीन ली। नीतीश कुमार ने बताया कि जब केंद्र में मोदी जी की सरकार आई, तब जाकर मदद मिली। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2016 में नालंदा विश्वविद्यालय की नींव रखी थी।

नालंदा यूनिवर्सिटी उद्धाटन समारोह में शामिल हुए ये अतिथि
नालंदा यूनिवर्सिटी के उद्धाटन समारोह के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डेप्युटी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर 17 देशों के राजदूत मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने पुराने खंडहर का किया मुआयना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में प्राचीन नालंदा यूनिवर्सिटी के खंडहरों का मुआयना किया। इस दौरान वह नजदीक से हर बात की जानकारी लेते दिखे। इस दौरान उनकी गाइड पटना सर्किल हेड गौतमी भट्टाचार्या बनीं।

गया एयरपोर्ट पर पहुंचे पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी गया एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन, विधायक एवं एनडीए के घटक दल के पदाधिकारी ने उनकी अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से नालंदा पहुंचे।

नालंदा यूनिवर्सिटी को लेकर पीएम मोदी ने व्यक्त की अपनी बात
नालंदा यूनिवर्सिटी पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा- ‘यह हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत खास दिन है। आज सुबह करीब 10:30 बजे राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया जाएगा। नालंदा का हमारे गौरवशाली अतीत से गहरा नाता है। यह विश्वविद्यालय निश्चित रूप से युवाओं की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....