8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्य'आग से ज्ञान नहीं जलता, पूरा विश्व बनेगा गवाह', नालंदा से पीएम...

‘आग से ज्ञान नहीं जलता, पूरा विश्व बनेगा गवाह’, नालंदा से पीएम मोदी ने पूरी दुनिया को साधा

Published on

नालंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार की सुबह-सुबह वाराणसी से सीधे नालंदा पहुंचे। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये पहला बिहार दौरा था। इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी एक दो नहीं बल्कि पूरे 17 देशों के राजदूतों के साथ पहुंचे। उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर भी थे। पीएम मोदी ने यहां नालंदा विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। सबसे पहले उनका प्लेन गया एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद यहां से वो हेलीकॉप्टर से नालंदा पहुंचे, फिर अपने काफिले के साथ रोड से राजगीर के लिए रवाना हुए। विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, नालंदा विवि के चांसलर प्रोफेसर अरविंद पनगढ़िया भी मौजूद थे।

नालंदा विवि का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी
नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य है। नालंदा विश्वविद्यालय को मुगल आक्रमणकारियों ने जलाया, लेकिन आग से ज्ञान को नष्ट नहीं किया जा सकता। नालंदा विवि का ये नया कैंपस विश्व को भारत के नए सामर्थ्य का परिचय देगा। नालंदा बताएगा कि कैसे राष्ट्र इतिहास को पुनर्जीवित करके बेहतर भविष्य की नींव रख सकता है।’

नालंदा से पीएम मोदी का पूरी दुनिया को संदेश
पीएम मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय के जरिए पूरी दुनिया को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा केवल भारत के अतीत का ही पुनर्जागरण नहीं है, इसमें भारत ही नहीं एशिया के कितने देशों की विरासत जुड़ी है। एक यूनिवर्सिटी के उद्घाटन में इतने देशों के प्रतिनिधियों का शामिल होना अपने आप में अभूतपूर्व है। बिहार के लोगों को बधाई कि वो अपने गौरव को वापस लाने के लिए जिस तरह से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं, नालंदा का ये कैंपस उसी की एक प्रेरणा है।

ये हमारे लिए बड़ा दिन-नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान पीएम मोदी को बिहार दौरे के लिए उनका धन्यवाद किया। नीतीश ने कहा कि ‘माननीय प्रधानमंत्री पहली बार राजगीर आए हैं। मैं तहेदिल से उनका और बाकी सभी अतिथियों का स्वागत करता हूं। इस कार्यक्रम में आने से पहले माननीय प्रधानमंत्री जी ने पुराने नालंदा विवि के खंडहर का भी भ्रमण कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री जी, आपने देखा होगा कि पुराने नालंदा विवि का कैंपस कितना बड़ा था। इस विवि से 20-25 किमी तक के गांव भी जुड़े हुए थे। अभी तो काफी कम ही खुदाई हुई है।’

यूपीए सरकार ने मांगने पर भी मदद नहीं दी- नीतीश
सीएम नीतीश ने आगे कहा कि ’12वीं सदी में नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट कर दिया गया। तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में नालंदा विवि को फिर से स्थापित करने की बात कही थी। हमारे बिहार विधानमंडल में उन्होंने ये बात कही थी। तभी से हमने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय बनाने की पहल शुरू की। उस समय की केंद्र सरकार (UPA) सरकार से हमने अनुरोध किया तो वो सुन नहीं रहे थे। तब बिहार सरकार ने खुद ही पहल कर 455 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया। बाद में जब केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी तब जाकर हमें मदद मिली। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2016 में आकर नालंदा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।’

सीएम नीतीश की बात पर हंसे पीएम मोदी
जब सीएम नीतीश ने कहा कि ‘हमको जब पता चला कि आप नालंदा आ रहे हैं तो हमको बड़ी खुशी हुई। आप चलिए आप त तीसरा बार फिर हइए हैं (तीसरी बार पीएम हैं), कोई दूसरा है क्या? बहुत अच्छा हमको लगा कि आप आ गए।’ सीएम नीतीश की इस बात पर पीएम मोदी हंसे और मुस्कुराए। इसके बाद सीएम नीतीश ने पीएम मोदी की जम कर तारीफ की। लेकिन ये भी कहा कि नालंदा विवि के लिए अब केंद्र अपने काम को अंजाम तक पहुंचाए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....