8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीति54 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष समेत इन...

54 साल के हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस खास दिन पार्टी मुख्यालय के बाहर जगह- जगह पर राहुल गांधी को बधाई देते हुए पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। वहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही कई जगहों पर मंदिरों में राहुल गांधी की दीर्घायु के लिए पूजा की जा रही है। आइए देखते हैं नेताओं ने क्या कहा ?

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा- राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। भारत के संविधान के मूल्यों को प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के लिए आपकी करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको सबसे अलग बनाते हैं।मैं आपके सुखी जीवन की कामना करता हूं।

वहीं दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस खास को और भी खास बनाते हुए एक्स पर ट्वीट किया- मोहब्बत का पैगाम और न्याय का संदेश न्याय योद्धा राहुल के साथ है समस्त देश जिसने विशाल हिंदुस्तान के हर कोने को हिंदुस्तानियों के साथ मिलकर स्पर्श किया, जिसने गरीब, मजदूर, युवा, नारी, श्रमिक सभी के न्याय का संदेश दिया! जननायक श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर पोस्ट किया कि कन्याकुमारी से कश्मीर और पूर्वोत्तर से महाराष्ट्र तक न्याय व सद्भावना की यात्रा के अथक पथिक, सत्यमेव जयते के सिद्धांत को लेकर हर अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।आपके सशक्त नेतृत्व ने संपूर्ण राष्ट्र में न्याय, संविधान व लोकतंत्र संरक्षण की मुहिम को नया आयाम प्रदान किया है।

साल 2019 में छोड़ा था अध्यक्ष पद
राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बार पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। वहीं साल 2024 का चुनाव भी कांग्रेस पार्टी ने उनके ही नेतृत्व में लड़ा था। जिसके बाद कांग्रेस 99 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। जिसके बाद 10 सालों में कांग्रेस पार्टी पहली बार विपक्षी पार्टी का दर्जा मिला है। राहुल गांधी ने साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने साल 2022-23 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। उसके बाद साल 2024 में चुनाव से पहले भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी निकाली।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...