8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकिम जोंग ने खुद खड़े होकर कराई पुतिन के स्वागत की तैयारी,...

किम जोंग ने खुद खड़े होकर कराई पुतिन के स्वागत की तैयारी, ऐसे दिखते हैं नॉर्थ कोरिया के एयरपोर्ट और सड़कें

Published on

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार तड़के उत्तर कोरिया पहुंचे जहां कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने बेहद गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर रिसीव करने के बाद किम पुतिन के साथ एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुए. पुतिन ने पूरी दुनिया खासकर पश्चिमी देशों की नींद उड़ाते हुए कहा कि दोनों देश अमेरिकी प्रतिबंधों को दूर करने के लिए एक-दूसरे को सहयोग करना चाहते हैं.

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग के एयरपोर्ट पर पुतिन से मुलाकात की. उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि उन्होंने हाथ मिलाया और गले मिले और बाद में किम पुतिन के साथ कार में बैठकर उन्हें प्योंगयांग के कुमसुसन स्टेट गेस्ट हाउस तक ले गए. एजेंसी ने उनकी मुलाकात को एक ऐतिहासिक घटना बताया जो दोनों देशों की दोस्ती और एकता की ‘अजेयता और स्थायित्व’ को दिखाती है.

रेड कार्पेट पर खड़े होकर पुतिन का इंतजार करते दिखे किम
उत्तर कोरिया पूरी दुनिया से अलग-थलग रहने वाला देश है जहां पुतिन 24 सालों में पहली बार गए हैं. यहां विदेशी नेता न के बराबर देखने को मिलते हैं. ऐसे में पुतिन की कोरिया यात्रा खुद कोरिया के लिए एक बड़ा इवेंट था जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई थीं.

एक वीडियो सामने आया है जिसमें एयरपोर्ट पर बड़े-बड़े रेड कार्पेट बिछाए जा रहे हैं. किम रेड कार्पेट पर खड़े होकर पुतिन का इंतजार करते दिख रहे हैं. जैसे ही पुतिन अपने विमान की सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं, किम आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर दोनों नेता बड़ी ही गर्मजोशी से गले मिलते दिखते हैं.दोनों नेता कुछ देर रुककर बातचीत करते हैं और पुतिन एक बार फिर किम को गले लगाते हैं जिसके बाद किम उन्हें चलने का इशारा करते हैं.

उत्तर कोरिया की गगनचुंबी इमारतों के पास से गुजरा पुतिन का काफिला
एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में बाइक सवार सुरक्षा बलों के बीच पुतिन और किम का काफिला आगे बढ़ रहा है. गगनचुंबी इमारतों के बीच बनी चौड़ी सड़क पर गुजरते काफिले का यह वीडियो तड़के सुबह का लग रहा है. वीडियो में पुतिन अपनी कार से निकलते दिख रहे हैं. वो किम जोंग उन के साथ बातचीत करते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.पुतिन 24 सालों में उत्तर कोरिया की अपनी पहली यात्रा पर हैं. किम से मिलने के बाद पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया है जिसकी वो सराहना करते हैं. रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू किया था.

पुतिन ने कहा कि दोनों देश न्याय, संप्रभुता के लिए पारस्परिक सम्मान, बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की स्थापना में बाधा डालने की पश्चिमी कोशिशों का मजबूती से विरोध करना जारी रखेंगे.पुतिन की उत्तर कोरिया यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है जब कोरिया यूक्रेन में रूस के युद्ध को जारी रखने के लिए जरूरी हथियारों की आपूर्ति कर रहा है. बदले में रूस उसे आर्थिक सहायता और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर कर रहा है जिसे लेकर डर है कि किम उसे अपने परमाणु कार्यक्रम में इस्तेमाल कर सकते हैं.

‘हम रूस के राष्ट्रपति का…’
समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सड़कों को पुतिन की तस्वीरों और रूसी झंडों से सजाया गया था. एक इमारत पर लगे बैनर में लिखा गया था, ‘हम रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं.’पुतिन ने उत्तर कोरिया में यह भी कहा कि रूस और उत्तर कोरिया पश्चिमी देशों द्वारा नियंत्रित नहीं हैं और ये देश व्यापार और एक पेमेंट सिस्टम बनाएंगे जो मिलकर देशों के खिलाफ प्रतिबंधों को तोड़ देंगे. उन्होंने कोरिया और रूस पर लगे पश्चिमी प्रतिबंधों को अवैध और एकतरफा प्रतिबंध बताया.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...