7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपाल'चिपको आंदोलन' का बड़ा असर, भोपाल में नहीं होगी पेड़ों की कटाई,...

‘चिपको आंदोलन’ का बड़ा असर, भोपाल में नहीं होगी पेड़ों की कटाई, आवास योजना का प्रस्ताव खारिज

Published on

भोपाल ,

नए भोपाल की पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत पेश किए गए प्रस्ताव को पर्यावरण संरक्षण का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों और हरित कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच यह फैसला लिया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर राज्य के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “नये भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में विद्यमान वृक्षों को देखते हुए प्रस्तुत प्रस्ताव को संपूर्ण विचारोपरांत अस्वीकृत कर अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिये गये हैं. नवीन प्रस्ताव हेतु प्रारंभिक स्तर पर भी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श भी किया जाएगा.

दरअसल, पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में मौजूदा निर्माणों को हटाना चाहती है और इलाके को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करना चाहती है. भोपाल के सैकड़ों निवासियों ने 27,000 से अधिक पेड़ों को बचाने के लिए हाथ मिलाया था. दरअसल, रहवासियों को डर था कि शहर में वीवीआईपी बंगलों के लिए जगह बनाने के लिए पेड़ों को काट दिया जाएगा.

इसी के चलते पिछले दस दिनों से नागरिक, छात्र और पर्यावरण कार्यकर्ता शिवाजी नगर और तुलसी नगर में पेड़ों को काटकर विधायकों और नौकरशाहों के लिए बंगले बनाने की योजना के खिलाफ अभियान चला रहे थे. यह शहर के हरित क्षेत्र है.

महिलाओं और सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक सहित कई लोगों ने शुक्रवार को पेड़ों की पूजा की और पेड़ों से लिपटकर उनकी रक्षा करने की कसम खाई. हालांकि, मध्य प्रदेश आवास और शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने पहले स्पष्ट किया था कि पेड़ों को ‘तुरंत’ कुछ नहीं होगा.

उन्होंने नागरिकों के विरोध के बीच कहा था, “यह हाउसिंग बोर्ड द्वारा शहरी विकास मंत्री के समक्ष रखा गया एक प्रस्ताव था. अभी तक कोई मंजूरी नहीं मिली है. सरकार पेड़ों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है. अभी तक पेड़ों को काटने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this