14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहरदीप सिंह निज्जर के लिए कनाडा का फिर जागा प्रेम, खालिस्तानी के...

हरदीप सिंह निज्जर के लिए कनाडा का फिर जागा प्रेम, खालिस्तानी के लिए संसद में रखा गया मौन व्रत

Published on

इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की मुलाकात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से हुई। वहीं, अब कनाडा से एक अलग ही तस्वीर सामने आ रही हैं। कनाडा की संसद ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के लिए एक मिनट का मौन रखा। हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

G7 में शांति की बात करने वाले ट्रूडो का दावा कितना ढकोसला था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाउस ऑफ कॉमन्स में पहले स्पीकर ग्रेग फर्गस ने निज्जर को लेकर शोक संदेश पढ़ा और इसके बाद उन्होंने सभी सांसदों से खालिस्तानी आतंकी को मौन रखने के लिए कहा। निज्जर बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा देने का काम करता था। करण बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह सहित चार भारतीय नागरिकों पर निज्जर की हत्या के आरोप लगे हैं। निज्जर हत्याकांड भारत और कनाडा के द्विपक्षीय संबंधों में कांटा बन गया है।

ट्रूडो ने भारत-कनाडा के संबंधों पर क्या कहा
कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कहा था कि कई बड़े मुद्दों पर सहमति है जिन पर हमें वैश्विक समुदाय के रूप में लोकतंत्र के रूप में काम करने की जरूरत है। लेकिन अब जबकि मोदी चुनाव जीत चुके हैं, मुझे लगता है कि हमारे लिए बातचीत करने का अवसर है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडाई लोगों की सुरक्षा तथा कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दे शामिल हैं। ट्रूडो से जब इस बात पर सवाल किया गया कि क्या उन्होंने ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में निज्जर की हत्या की कनाडाई जांच में भारत से सहयोग में सुधार देखा है। इसका जवाब देते हुए ट्रूडो ने कहा कि इस पर काफी काम चल रहा है।

कौन था हरदीप सिंह निज्जर
हरदीप सिंह निज्जर का पंजाब में जन्मा था। वह जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव का रहने वाला था। 1992 में वह कनाडा चला गया। तीन साल बाद ही उसका पूरा परिवार कनाडा में सैटल हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरदीप सिंह निज्जर 1997 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये शरणार्थी बनकर कनाडा में गया था। वह कनाडा की नागरिकता हासिल करना चाहता था लेकिन कनाडाई सरकार ने साफतौर पर मना कर दिया। इसके बाद उसे नागरिकता नहीं मिली। नागरिकता लेने के लिए उसने दूसरा तरीका अपनाया। उसने कनाडाई मूल की महिला से शादी कर ली। उसने कनाडा में सिख अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SJF) जॉइन कर लिया।

कैसे हुई थी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
बीते साल जून में कनाडा के सरे में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। निज्जर को गुरुद्वारे की पार्किंग में उसके ट्रक में गोली मारी गई थी। कनाडा की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच के मुताबिक निज्जर पर कई हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसी के बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में तल्खियां बढ़ गई हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...