14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यनवादा में बड़ा हादसा टला...ट्रैक पर फंसी थी बस, ट्रेन ड्राइवर को...

नवादा में बड़ा हादसा टला…ट्रैक पर फंसी थी बस, ट्रेन ड्राइवर को लगाना पड़ा इमरजेंसी ब्रेक

Published on

नवादा,

नवादा में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल, रेलवे ट्रैक पर एक स्कूली बस फंस गई और उसी समय ट्रेन भी आ गई. ड्राइवर के लाख प्रयास के बावजूद ट्रैक से बस नहीं निकल सकी. गनीमत रही कि ट्रेन के ड्राइवर ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. घटना नरहट थाना क्षेत्र के चातर गांव के समीप किऊल -गया रेलखंड की है.

मिली जानकारी के अनुसार तिलैया रेलखंड पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया. यहां मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग से स्कूल की बस पार कर रही थी. तब अचानक बस का चक्का रेलवे ट्रैक में फंस गया. तभी सामने से गया से किऊल की ओर जा रही मेमो ट्रेन आ गयी वो तो रेलवे ट्रैक में बस फंसा देख रेल ड्राईवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

मेमो ट्रेन के चालक की सतर्कता के कारण तिलैया रेलखंड की लाइन पर बड़ा हादसा टल गया. इसके बाद भी बस ड्राइवर की काफी मशक्कत के बावजूद बस पटरी से बाहर नहीं निकल पाया था. तब आसपास के लोगों ने बस क़ो धक्का देकर ट्रैक से हटाने का प्रयास किया तब जाकर बस हट पाया.

इस दौरान किसी भी जान -माल को नुकसान नहीं पहुंचा. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर फंसी स्कूल बस को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से स्कूल बस को हटा दिया था. स्कूल में गर्मी की छुट्टी होने के कारण बस में कोई स्कूली बच्चा नहीं था. अगर बस भरी रहती और ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगता तो बड़ा हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....