14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यअमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 1 साल के लिए बढ़ाया गया NSA,...

अमृतपाल सिंह की बढ़ी मुश्किलें, 1 साल के लिए बढ़ाया गया NSA, वकील ने किया विरोध

Published on

चंडीगढ़,

असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (National Security Act) के तहत पंजाब के नवनिर्वाचित सांसद अमृतपाल सिंह और 9 अन्य की हिरासत अवधि आज एक साल के लिए बढ़ा दी गई. इसे लेकर अमृतपाल के वकील हरपाल सिंह खारा ने इसका विरोध जताया है.

उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान एंटी सिख के तौर पर काम कर रहे हैं. जेल में बंद होने के बावजूद अमृतपाल को पंजाब में सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए थे. अभी तो अमृतपाल सिंह ने सांसद चुने जाने पर शपथ भी नहीं ली है इससे पहले ही NSA को उसकी हिरासत को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है. खारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो यह काम किया है, इसका जवाब लोग 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में देंगे, वकील ने कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है.

अमृतपाल सिंह पिछले साल मार्च से जेल में बंद हैं. ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके तीन सहयोगियों की हिरासत अवधि 24 जुलाई को समाप्त होनी थी, जबकि 6 अन्य सहयोगियों की हिरासत अवधि 18 जून को समाप्त होनी थी. अमृतपाल समेत 9 अन्य आरोपियों की NSA एक साल के लिए बढ़ा दी गई है.

बता दें कि वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से चुनाव जीत लिया है. अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है. अमृतपाल सिंह ने कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया है.NSA के आदेश आम तौर पर एक वर्ष के लिए प्रभावी होते हैं. अब इसे 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है. पंजाब सरकार के इस कदम को अमृतपाल सिंह और उसके 10 सहयोगियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....