19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल ने भारत के एंटीबायोटिक इंजेक्शन पर लगाया बैन, पैकेजिंग में गड़बड़ी...

नेपाल ने भारत के एंटीबायोटिक इंजेक्शन पर लगाया बैन, पैकेजिंग में गड़बड़ी की आशंका

Published on

काठमांडू,

नेपाल ने Zydus द्वारा निर्मित भारत के एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन पर बैन लगा दिया है. नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुणवत्ता मानकों का अनुपालन न करने के चलते भारतीय एंटीबायोटिक दवा की बिक्री और वितरण को रोक दिया है. नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले औषधि प्रशासन विभाग ने भारत में Zydus द्वारा निर्मित बायोटैक्स-आईजीएम द्ववाओं के एक विशिष्ट बैच के लिए बिक्री और वितरण के निलंबन की घोषणा करते हुए एक नोटिस जारी किया है.

मार्केट सर्वे के बाद लिया गया फैसला
नेपाल में मार्केट सर्वे के दौरान इकट्ठा किए गए सैंपल्स का नेशनल मेडिसिन लैबोरेट्री में टेस्ट हुआ जिसमें पाया गया कि प्रोडक्ट के संबंध में दिए गए जरूरी निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके आधार पर बैन का यह फैसला लिया गया.

बायोटैक्स आईजीएम (Biotax IGM) एक एंटीबायोटिक इंजेक्शन है. बैच नंबर F300460, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट 05-2023 और एक्सपायरी डेट अप्रैल 2025 है, को काठमांडू में डीकेएम फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयातित किया गया था. इसका निर्माण दमन यूटी में ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा किया गया है.

पैकेजिंग में पाई गई गड़बड़ी
विभाग ने अपनी वेबसाइट पर यह नोटिस लगाया है कि एंटीबायोटिक का एक विशिष्ट बैच विवरण को लेकर प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन के अनुरूप नहीं है. आजतक से बात करते हुए औषधि प्रशासन विभाग के सूचना अधिकारी प्रमोद केसी ने कहा, ‘हां, हमने इस मामले में जांच का आदेश दिया है और नोटिस वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है क्योंकि इसकी पैकेजिंग में कुछ गड़बड़ है. हम जांच रिपोर्ट के बाद फैसला लेंगे.’

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...