19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यJ-K: रियासी आतंकी हमला मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों...

J-K: रियासी आतंकी हमला मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आतंकियों का मददगार गिरफ्तार

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आतंकी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी ने ही आतंकियों को कई बार पनाह दी थी और उनके गाइड के रूप में काम किया था. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

दरअसल, रविवार (9 जून) की शाम को कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही 53 सीटों वाली बस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. इसके बाद बस खाई में गिर गई थी. इसमें एक नाबालिग समेत 9 लोगों की मौत हुई और 41 अन्य घायल हो गए थे. बस में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के तीर्थयात्री सवार थे. आतंकी हमले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी कर रही है.

बुधवार को एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने बताया, “9 जून को शिवखोड़ी से आ रही तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले से संबंधित मामले में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. इस मामले में एक आतंकी सहयोगी, जिसका नाम हाकम, उम्र 45 वर्ष है. उसको जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति कई बार आतंकियों को पनाह देने में शामिल था. भोजन और आश्रय प्रदान करने के साथ-साथ, उक्त व्यक्ति ने एक गाइड के रूप में भी काम किया और उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में मदद की. गिरफ्तार व्यक्ति एक प्रमुख आतंकवादी सहयोगी है, जिसने हमले को अंजाम देने में आतंकवादियों की मदद की. मामले की आगे की पूछताछ और जांच जारी है.”

पुलिस ने 4 आतंकियों के स्केच किए हैं जारी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डोडा जिले में हुए हमले में शामिल 4 आतंकवादियों के स्केच भी जारी किए हैं. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. राजौरी और जम्मू जिलों के सुंदरबनी, नौशेरा, दोमाना, लम्बेरी और अखनूर इलाकों सहित घाटी के कई जिलों को हाईअलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों पर आतंकी संगठनों द्वारा और हमलों की चेतावनी दी है. अधिकारियों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी संगठनों द्वारा सुरक्षा बलों के शिविरों, प्रतिष्ठानों पर फिदायीन हमले की योजना के बारे में चेतावनी दी है. इसे लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....