21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यबारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर तेजाब फेंका, रथ पर सवार दो और...

बारात लेकर पहुंचे दूल्हे पर तेजाब फेंका, रथ पर सवार दो और बच्चे झुलसे, हालत गंभीर

Published on

भदोही:

उत्तर प्रदेश के जनपद भदोही में शादी के लिए गाजे-बाजे के साथ ससुराल पहुंचे दूल्हे पर तेजाब फेंक दिया गया। इस हादसे में दूल्हे के साथ रथ पर सवार दो बच्चों सहित कुल तीन लोग झूलस गए हैं। सभी की हालत नाजुक है। उन्हें गंभीर स्थिति में बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

भदोही जनपद के सुरियावां थाने के तुलापुर गांव में सभाजीत गौतम के बेटी की शादी थी। भदोही कोतवाली के बीजापुर मोढ से बारात आई थी। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे द्वारचार की तैयारी चल रही थी। दूल्हा शादी को लेकर बेहद खुश था। बाराती द्वारचार के लिए थिरक रहे थे। उसी दौरान अचानक बाइक से कुछ लोग आए और दूल्हे के चेहरे पर एसिड डालकर फरार हो गए। इस घटना में दूल्हा सुदामा गौतम (23) पुत्र गोलही राम गौतम निवासी बीजापुर मोढ, भदोही बुरी तरह झूलस गया। तेजाबी हमले में रथ पर सवार बलहा आरके (12) और जेके (8) बच्चे भी झुलस गए। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंची।

हालत नाजुक
पुलिस तेजाब हमले में घायल दूल्हा समेत तीन लोगों को स्थानीय अस्पताल ले आई, जहां से हालत नाजुक होने पर सभी को वाराणसी स्थिति बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। लड़की पक्ष के अनुसार दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई गई है। सुरियावां पुलिस को लड़की के भाई अमर बहादुर गौतम ने तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। भदोही क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। दूसरे आरोपियों की तलाश में पुलिस पुलिस जुटी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....