21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यगुजरात: 'जिन बूथों पर पार्टी को वोट नहीं मिला वहां न खर्च...

गुजरात: ‘जिन बूथों पर पार्टी को वोट नहीं मिला वहां न खर्च करें फंड’, वडोदरा BJP अध्यक्ष का विवादित बयान

Published on

वडोदरा,

भाजपा का नारा है ‘सबका साथ, सबका विकास’, लेकिन वडोदरा शहर के भाजपा अध्यक्ष विजय शाह ‘जिसका साथ, उसका विकास’ का नारा दे रहे हैं. रविवार को रावपुरा विधानसभा क्षेत्र में वडोदरा के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद डॉ. हेमांग जोशी के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, डॉ. शाह ने सुझाव दिया कि विकास के प्रयासों को उन क्षेत्रों और बूथों पर केंद्रित किया जाना चाहिए जहां भाजपा को वोट मिले हैं.

विजय शाह ने सलाह दी कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि उन क्षेत्रों में काम करने को प्राथमिकता दें जिन्होंने विभिन्न चुनावों में लगातार भाजपा का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, ‘हमें स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि चाहे वह 2019, 2020 के निगम चुनाव हों, 2022 के विधानसभा चुनाव हों, या 2024 के लोकसभा चुनाव हों, भारतीय जनता पार्टी को हमेशा कुछ तय बूथों से ही वोट मिलते हैं. मैं रामपुरा विधानसभा की बात कर रहा हूं. यहां ऐसे बूथ हैं जहां हमें लगातार कोई वोट नहीं मिलता है या बहुत कम वोट मिलते हैं’.

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ बूथों पर, हमें 800-1000 वोटों में से सिंगल डिजिट में वोट प्राप्त हुए. निर्वाचित प्रतिनिधियों को इस बात पर विचार करना चाहिए कि अपने प्रयासों को कहां प्राथमिकता देनी है. हमारे बजट के पैसे का उपयोग उन क्षेत्रों में काम करने के लिए न करें जहां हमें पिछले पांच, दस या पंद्रह वर्षों से वोट नहीं मिले हैं. अब हमारे लिए सोचने का समय आ गया है’. हालांकि, विजय शाह के बयान से भाजपा ने कन्नी काट ली है. मांजलपुर के विधायक योगेश पटेल ने डॉ. शाह की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई.

योगेश पटेल ने विजय शाह की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा, ‘वडोदरा शहर के भाजपा अध्यक्ष के आदेशों का पालन करना कार्यकर्ताओं के लिए जरूरी नहीं है. यह उनकी निजी विचारधारा होगी और हो सकता है कि उन्होंने ऐसा बयान दिया हो. मैं उनके बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं. जब हम विधायक बनते हैं और विधानसभा में शपथ लेते हैं, तो हम जाति और पंथ के बीच भेदभाव नहीं करते हैं. विकास कार्यों पर सभी जातियों को समान अधिकार है. विकास कार्यों में भाजपा-कांग्रेस का भेद नहीं होना चाहिए. शहर में आज तक एक भी मुस्लिम विधायक नहीं बना, लेकिन मैंने सभी समुदायों को एक साथ रखकर सभी मतदाताओं की सेवा की है. जिन लोगों ने मुझे वोट नहीं दिया, उनके लिए भी मैंने काम किया है. वोट तभी बढ़ेंगे जब हम जनता के लिए काम करेंगे’.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....