21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यक्या सच में CM योगी को पद से हटाने की थी तैयारी!...

क्या सच में CM योगी को पद से हटाने की थी तैयारी! किताब में किया गया बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा इलेक्शन के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनाव प्रचार अभियान में यह बार-बार दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा सत्ता में आने के बाद पद से हटा देगी। हालांकि, बीजेपी ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। इस बार फिर योगी आदित्यनाथ चर्चा का विषय बने हुए हैं। 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटाने की पूरी तैयारी थी। इस बात का दावा इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल यादव ने अपनी किताब, “At The Heart Of Power: The Chief Ministers of Uttar Pradesh” में किया है।

श्यामलाल यादव ने अपनी किताब में लिखा कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने में केवल 9 महीने का ही समय बचा था। ऐसे में लखनऊ और दिल्ली के स्तर पर बीजेपी-आरएसएस के नेताओं की कई दौर की मीटिंग हुईं। एक समय में तो यह बिल्कुल तय हो गया था कि सीएम योगी को पद से हटा दिया जाएगा। इससे पहले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कोई बदलाव किया जाता। उससे पहले भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान को इस बात का आभास हो गया कि अगर चलती सरकार के दौरान योगी आदित्यनाथ को पद से हटाया गया तो पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।

केशव प्रसाद मौर्य के साथ योगी की बढ़ी तल्खियां
श्यामलाल यादव ने अपनी किताब में योगी को हटाने की कोशिश के पीछे की वजह तो साफतौर पर नहीं बताई है। लेकिन योगी पर लिखे गए 16 पन्नों में योगी सरकार के विरोध में जो चीजें हो रही थीं, उसका ब्यौरा जरूर दिया है। उदाहरण के लिए उन्होंने लिखा कि उस दौर में योगी आदित्यनाथ की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मतभेद बढ़ रहे थे। हालांकि, इस मामले में संघ के नेताओं ने दखल दिया और जून 2021 में सीएम अचानक केशव प्रसाद मौर्य से मिलने के लिए पहुंच गए। इस मुलाकात को रिश्तों में सुधार की तरह देखा गया।

केशव प्रसाद मौर्य को अप्रैल 2016 में उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था और साल 2017 में जब भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली तो मुख्यमंत्री की रेस में उनका नाम भी शुमार था। लेकिन बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने केशव प्रसाद मौर्य की जगह योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंप दी। उसी समय से दोनों के बीच में मतभेद पैदा होने लगे थे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....