12.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्लाइट, वीजा... चीन को भारी पड़ा गलवान का धोखा, लगा रहा गुहार,...

फ्लाइट, वीजा… चीन को भारी पड़ा गलवान का धोखा, लगा रहा गुहार, भारत के पलटवार से बिलबिलाया

Published on

बीजिंग

गलवान में भारत को धोखा देना चीन को भारी पड़ रहा है। भारत ने चीन के लिए पिछले 4 साल से सीधी उड़ान को बंद कर रखा है और चीन लगातार इसे शुरू करने की मांग कर रहा है। भारत ने चीन की इस मांग को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। भारत ने साफ कर दिया है कि जब तक सीमा विवाद जारी रहेगा, चीन के साथ रिश्‍ते सामान्‍य नहीं होंगे। वहीं भारत ने चीनी नागरिकों को वीजा देने में भी कड़ा रुख जारी रखा हुआ है। गलवान हिंसा के बाद से ही भारत ने चीन के नागरिकों को बहुत ही कम संख्‍या में वीजा जारी किया है। भारत सरकार की नीति अब राष्‍ट्रीय आर्थिक सुरक्षा पर है। इससे चीनी विमानन कंपनियों को बड़ा घाटा हो रहा है।

साल 2020 में गलवान हिंसा में भारतीय सैनिकों की मौत के बाद भारत ने चीन के खिलाफ अपने रुख को बहुत कड़ा कर लिया है। टिकटॉक समेत भारत ने चीन के दर्जनों ऐप पर बैन लगा दिया था। अभी भी सीमा पर दोनों ओर से 50-50 हजार से ज्‍यादा सैनिक सीमा पर मौजूद हैं। इस लड़ाई के बाद भारत ने चीन की कंपनियों को भारत में निवेश करने पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। भारत और चीन के बीच जहां सीधी उड़ान बंद है, वहीं डायरेक्‍ट कार्गो फ्लाइट अभी भी चल रही है। चीन और भारत के बीच सीधी उड़ान से जहां दोनों देशों को फायदा है लेकिन इसमें बीजिंग को ज्‍यादा होता।

चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत से की अपील
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की कोशिश है कि कोराना के बाद अपने एव‍िएशन इंडस्‍ट्री को उठाया जाए लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। वहीं भारत में विमानन उद्योग लगातार बूम कर रहा है। भारत की कंपनियों ने सैकड़ों विमानों का ऑर्डर दिया है। पिछले साल से ही चीन की सरकार और वहां की एयरलाइन कंपनियां भारत से गुहार लगा रही हैं कि सीधी उड़ान को फिर से शुरू किया जाए। चीन इसे ‘बड़ा मुद्दा’ मान रहा है। चीन के विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों कहा था, ‘हम आशा करते हैं कि भारतीय पक्ष चीन के साथ मिलकर ठीक इसी दिशा में काम करेगा ताकि सीधी उड़ान को फिर से शुरू किया जा सके।’

चीन ने कहा कि सीधी उड़ान को फिर से शुरू करने से दोनों ही देशों का फायदा होगा। वहीं एक भारतीय अधिकारी ने चीन की इस इच्‍छा पर कहा, ‘सीमा पर जब तक शांति नहीं होती है, दूसरे रिश्‍ते आगे नहीं बढ़ सकते हैं। यही नहीं चीन इस बात से भी भड़का हुआ है कि भारत ने चीन की भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त कंपनियों पर जोरदार एक्‍शन लिया है। दिसंबर 2019 में भारत और चीन के बीच सीधी उड़ान अपने चरम पर थी और 539 उड़ानें हुई थीं जिसमें भारतीय और चीनी कंपनियां शामिल थीं।

भारत ने वीजा पर लगाए कड़े प्रतिबंध
चीन की विमान कंपनियों ने जहां 371 उड़ानें भरी थीं, वहीं भारतीय कंपनियों ने केवल 168 उड़ानें। इससे चीन को जमकर फायदा हुआ था। अभी भारतीयों को हांगकांग या किसी तीसरे देश के रास्‍ते चीन जाना होता है। वहीं वीजा की बात करें तो जहां साल 2019 में चीनी नागरिकों को 2 लाख वीजा जारी किए गए थे, वहीं साल 2024 में यह घटकर मात्र 1500 पर आ गई है। इसमें भी 1000 चीनी इंजीनियर हैं जो यहां की कंपनियों के लिए बुलाए गए थे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...