14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल नोएडा टाउनशिप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बीएचईएल नोएडा टाउनशिप में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on

नोएडा, भेल।

भारी उद्योग मंत्रालय के तत्वावधान में शुक्रवार बीएचईएल ने नोएडा स्थित अपनी टाउनशिप में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कामरान रिज़वी, सचिव (एचआई) और विजय मित्तल, संयुक्त सचिव (एचआई) भी इस अवसर पर उपस्थित थे। केएस मूर्ति, सीएमडी, बीएचईएल एवं बीएचईएल बोर्ड के कार्यात्मक निदेशकों ने एमएचआई और बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री कुमारस्वामी ने कहा कि “योग दुनिया को भारत का उपहार है”, और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व को उजागर करते हुए उन्होंने ये साँझा किया कि योग ने भारत को दुनिया के सामने ‘आध्यात्मिक गुरु’ के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसका लाभ उठाने का आग्रह भी किया।

नोएडा स्थित बीएचईएल टाउनशिप के परेड ग्राउंड में एक घंटे का योग सत्र का आयोजन किया गया जिस में 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग आसन किए गए । इस कार्यक्रम को बीएचईएल की सभी इकाइयों और कार्यालयों में लाइव-स्ट्रीम भी किया गया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...