10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिसंजीव बालियान ने अमित शाह को लिखा पत्र, खुद पर लगे भ्रष्टाचार...

संजीव बालियान ने अमित शाह को लिखा पत्र, खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच की मांग

Published on

नई दिल्ली,

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने अमित शाह को पत्र लिखा है. उनका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. बालियान ने खुद पर लगे आरोपों की सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. संगीत सोम ने संजीव बालियान पर गंभीर आरोप लगाए हैं.संगीत सोम ने संजीव बालियान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. बालियान ने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के लगाए आरोपों का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी में संजीव बालियान ने लिखा, ‘नरेंद्र मोदी जी लगातार तीसरी बार विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई. यह विजय प्रधानमंत्री के आदर्शों एवं सांस्कृतिक व सामाजिक मूल्यों के प्रति उनकी सत्यनिष्ठा, देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर ले जाने हेतू उनकी कर्तव्यनिष्ठा, शोषित वर्गो व माताओं-बहनों के उत्थान के प्रति उनके निरंतर प्रयासों एवं युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के प्रति उनके समर्पण का ही परिचायक है. विकास की इस महायात्रा में आपके साथ चलने का सौभाग्य मुझे भी मिला, इसके लिए मैं सदैव ऋणी व आभारी रहूंगा.’

उन्होंने लिखा, ‘हाल ही के दिनों में मीडिया के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बात प्रकाश में आई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक के लेटर हैड पर एक पत्र पत्रकारों को वितरित किया गया है, जिसमें मुझ पर भ्रष्टाचार के निराधार आरोप लगाए गए है. मैं उसमें लगाए गए सभी आरोपों को खंडन करता हूं और क्योंकि मैं प्रधानमंत्री कि विगत दोनों सरकारों में मंत्री रहा हूं, इसलिए मुझ पर लगाये गये ऐसे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराना मेरा दायित्व बनता है. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उन सभी आरोपों की सीबीआई से या अन्य किसी उच्च स्तरीय संस्था से जांच कराई जाए, ताकि मुझ पर लगाये गये उन सभी आरोपों की सच्चाई देश के समक्ष आ सके और इसके पीछे के षडयंत्रकारियों का चेहरा भी बेनकाब हो सके.

उन्होंने चिट्ठी में आगे लिखा, ‘जैसा कि आपको विदित है कि मैं विगत 10 वर्षों से पश्चिम उत्तर प्रदेश के उस मुजफ्फरनगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता आया हूं. जहां पर साल 2014 से पूर्व अपहरण, लूट, फिरौती, रंगदारी, हत्या आदि की खबरों से समाचार पत्र रंगे रहते थे. जहां मेरठ से रूड़की के बीच शाम के समय के बाद यात्रियों को अपने वाहन को रोकने में भी भय लगता था. वहां प्रधानमंत्री के विकास के मंत्र ने मुझे उस भययुक्त मुजफ्फरगनर को विकास की ओर ले जाने की प्रेरणा दी.’हालांकि, अमित शाह को लिखे पत्र पर संजीव बालियान ने कुछ बोलने से इनकार कर दिया.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...