10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली इतनी शर्मनाक हार, मैक्सवेल का विकेट रहा मैच...

ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिली इतनी शर्मनाक हार, मैक्सवेल का विकेट रहा मैच का टर्निंग पॉइंट

Published on

सेंट विंसेंट

अफगानिस्तान ने गुलबदिन नइब के चार विकेट की मदद से टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को 21 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसी के साथ उन्होंने अपने क्रिकेट इतिहास का एक और सुनहरा अध्याय लिख डाला। पैट कमिंस का लगातार दूसरी हैट्रिक लेने का कारनामा भी बेनूर हो गया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रन बनाये और जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम 19 . 2 ओवर में 127 रन पर आउट हो गई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत है।

ऑस्ट्रेलिया को अब सोमवार को हर हालत में भारत को हराना होगा और यह दुआ करनी होगी कि अगले मैच में बांग्लादेश अफगानिस्तान को हरा दे। अफगानिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (60) और इब्राहिम जदरान (51) ने 118 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। कमिंस ने हालांकि लगातार दूसरे मैच में दो ओवरों में हैट्रिक पूरी करते हुए अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। इस सब के इतर अब सवाल उठता है कि ऑस्ट्रेलिया मैच कहां हारी? आइये आपको बताते हैं मैच के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट के बारे में।

मैक्सवेल का विकेट रहा मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
ऑस्ट्रेलिया के पावरप्ले में तीन विकेट 32 रन पर गिर गए थे। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 41 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को मैच में बनाये रखा। नइब ने गेंदबाजी का जौहर दिखाते हुए 2021 की चैम्पियन टीम पर दबाव बना दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने पिछले साल वनडे विश्व कप में मुंबई में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। उस समय मैक्सवेल ने अफगानिस्तान से जीत छीन ली थी और एक बार फिर वह ऐसा ही करते दिख रहे थे। लेकिन नइब ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

नइब ने मैक्सवेल को नूर अहमद के हाथों कैच आउट करवा दिया। बस यहीं से पूरा मैच पलट गया। अगर मैक्सवेल अंत तक टिके रहते तो वह ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जितवा सकते थे। गुलबदिन नइब ने मैच विनिंग स्पेल भी डाला। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। मैक्सवेल के अलावा नइब ने मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस और टिम डेविड का शिकार किया था। नइब को उनके इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...